अध्यात्म

Dashama Vrat Date 2024: कब शुरू होगा दशमा व्रत, जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

Dashama Vrat Date 2024: दशमा व्रत खासतौर पर गुजरात में मनाया जाता है। ये व्रत पूरे दस दिनों तक चलता है। ये व्रत दशमा माता को समर्पित होता है। आइए जानते हैं इस साल दशमा व्रत की शुरुआत कब से हो रही है और इसका समापन कब होगा।

Image

Dashama Vrat Date 2024

Dashama Vrat Date 2024: दशमा व्रत दशमा माता को समर्पित होता है। दशमा माता स्त्री के शक्ति रूप का प्रतिनिधित्व करती है। दशमा व्रत की शुरुआत गुजराती कैलेंडर के अनुसार सावन महाने के पहले दिन से होती है। इस साल दशमा व्रत की शुरुआत 5 अगस्त 2024 से होगी और इस व्रत का समापन 14 अगस्त 2024 को होगा। ये व्रत पूरे दस दिन तक चलता है। इस व्रत में आशापुरा मां और मोमई मां की पूजा की जाती है। इस व्रत के दौरान बहुत सारे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और उनका आशीर्वाद पाने के लिए विधिवत दशमा माता की पूजा की जाती है।

Dashama Vrat Date 2024 (दशमा व्रत कब शुरू है)

दशमा माता का व्रत अंग्रेजी महीने के जुलाई और अगस्त महीने में रखा जाता है। इस साल दशमा व्रत की शुरुआत 5 अगस्त से होगी और ये 14 अगस्त पूरे दस दिन चलेगा। दशमा व्रत को नौरता या नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत के दौरान बहुत सारे धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं।

Dashama Vrat 2024 Puja Vidhi (दशमा व्रत पूजा विधि)

  • दशमा व्रत के प्रथम दिन दशमा माता की प्रतिमा पंडाल और मंदिर में स्थापित की जाती है।
  • पूरे दस दिन तक पंडाल में ज्योति जलाई जाती है और दिन राज भजन कीर्तन किये जाते हैं।
  • जो लोग दशमा व्रत पूरे दस दिन तक करते हैं और हर रोज दशमा व्रत की कथा का पाठ करते हैं।
  • दशमा व्रत के दसवें दिन दशमा माता की पूजा करने के बाद उनकी प्रतिमा को जल में प्रवाहित कर दें।

Dashama Vrat Importance (दशमा व्रत महत्व)

दशमा व्रत गुजरात में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस व्रत को पूरे दस दिन महिलाओं के द्वारा किया जाता है। इस दौरान पूरे विधि- विधान के साथ दशमा माता की पूजा की जाती है और उनसे सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। ये व्रत ज्योतिषीय असंतुलन को ठीक करने के लिए किया जाता है। इस व्रत के प्रभाव से सेहत का लाभ साधक को मिलता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article