अध्यात्म

Dashama Sthapna Muhurat 2024: दशा माता व्रत कब है, जानिए मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Dashama Sthapna Muhurat 2024: दशा माता का व्रत मुख्य रूप से गुजरात में मनाया जाता है। ये व्रत महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन दशा माता की मूर्ति स्थापना भी की जाती है। चलिए जानते हैं इस साल दशा माता व्रत कब रखा जाएगा और मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Dashama Sthapna Muhurat 2024

Dashama Sthapna Muhurat 2024: इस साल दशा माता व्रत 5 अगस्त से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 15 अगस्त को होगी। ये त्योहार पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। दशा व्रत के पहले दिन दशा माता की मूर्ति की स्थापना की जाती है। जिसके लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। शुभ मुहूर्त में बाजे-गाजे के साथ माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस दिन व्रतधारी युवतियां और महिलाएं गीत गाकर माता से जीवन की दिशा सुधारने की कामना करती हैं। चलिए जानते हैं दशा माता की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Dashama Vrat 2024 Date (दशा माता व्रत 2024 डेट)

इस साल दशामाता व्रत 5 अगस्त से 15 अगस्त तक रखा जाएगा। इस व्रत की शुरुआत श्रावण शुक्ल पक्ष के पहले दिन से होती है।

Dashama Sthapna Muhurat 2024 (दशा माता मूर्ति स्थापना मुहूर्त 2024)

5 अगस्त 2024 को दशा माता की मूर्ति स्थापना के ये मुहूर्त रहेंगे...

अमृत - सर्वोत्तम- 05:45 ए एम से 07:25 ए एम

शुभ - उत्तम- 09:06 ए एम से 10:46 ए एम

चर - सामान्य- 02:07 पी एम से 03:48 पी एम

लाभ - उन्नति - 03:48 पी एम से 05:28 पी एमवार वेला

अमृत - सर्वोत्तम - 05:28 पी एम से 07:09 पी एम

Dashama Vrat Vidhi (दशा माता व्रत कैसे रखें)

दशामाता व्रत के पहले दिन घर पर या सार्वजनिक पंडालों में माता की मूर्ति स्थापित करते हैं। फिर नौ दिनों तक इस प्रतिमा की विधि विधान पूजा की जाती है। फिर व्रत के अंतिम दिन मूर्ति को नदी में विसर्जित किया जाता है। इस दौरान महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं। इस दौरान दशामाता की व्रत कथा भी सुनी जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article