अध्यात्म

दही हांडी 2025 में कब है, क्या है दही हांडी की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, दही हांडी क्यों मनाई जाती है

Dahi handi 2025 date (दही हांडी 2025 में कब है, दही हांडी 2025 तारीख और समय): दही हांडी का पर्व कान्हा के बाल रूप और उनकी शरारतों का प्रतीक है। यहां देखें दही हांडी कब मनाई जाएगी, दही हांडी कैसे मनाएं, दही हांडी की महाराष्ट्र में कब है 2025। साथ ही नोट करें दही हांडी क्यों मनाई जाती है।

Image

दही हांडी 2025 तारीख और समय (Pic: Canva)

Dahi handi 2025 date (दही हांडी 2025 में कब है, दही हांडी 2025 तारीख और समय): दही हांडी 2025 शनिवार, 16 अगस्त को मनाई जाएगी। यह पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव का एक विशेष हिस्सा है और भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी और उनकी नटखट प्रवृत्ति का प्रतीक है। बचपन में माखन और दही चुराने के कारण उन्हें गोपियों और गोकुलवासियों ने पकड़ने की कोशिश की, जिसे अब एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

दही हांडी 2025 में कब है

2025 में दही हांडी की तारीख 16 अगस्त को है। यह शनिवार का दिन है। भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समय 15 अगस्त 2025 से रात 11:49 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 16 अगस्त 2025 को रात 9:34 बजे होगा।

दही हांडी का महत्व

दही हांडी पर भगवान कृष्ण के जन्म और लीला का स्मरण किया जाता है। दही हांडी का पर्व भगवान कृष्ण की बाल लीला को समर्पित है। यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।

दही हांडी की पूजा विधि

घर और पूजा स्थल की सफाई करने के बाद मिट्टी या पत्तियों से सजाई गई जगह पर भगवान कृष्ण की प्रतिमा रखें। इसके पास नई हांडी (मटके) में ताजा दही, घी, गुड़, और फल भरें। इस दिन भक्त निराहार (निर्जल) व्रत रखते हैं या हल्का फल और दूध आधारित भोजन करते हैं। हांडी को आप पहले से सजा भी सकते हैं। भगवान कृष्ण की प्रतिमा या फोटो के सामने फूल, अक्षत (चावल), माखन, दही और फल अर्पित करें। इसके आगे घी का दीपक जलाएं। कीर्तन मध्यरात्रि में हांडी का अर्घ्य भगवान कृष्ण को दें। अर्पित किए गए प्रसाद का सेवन करें और परिवार और मित्रों में बाँटें।भजन करें। नियत समय पर पूजन करें, आरती गाएं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article