अध्यात्म

Chor Panchak (5 To 9 April 2024): लग गया है चोर पंचक, अगले 5 दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम

Chor Panchak (5 To 9 April 2024): चोर पंचक अशुभ माना जाता है। इसलिए इस समय कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। जानिए चोर पंचक के समय क्या नहीं करना चाहिए।

Image

Chor Panchak April 2024

Chor Panchak (5 To 9 April 2024): 5 अप्रैल से पंचक शुरू हो गया है जो 9 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। बता दें पंचक पांच नक्षत्रों का समूह होता है जिसके अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद और रेवती नक्षत्र आते हैं। 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चोर पंचक रहेगा। इस दौरान चोरी, धोखाधड़ी और अन्य इसी तरह के अपराध होने की ज्यादा संभावना रहती है। इसलिए इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यहां जानिए चोर पंचक में क्या नहीं करना चाहिए।

चोर पंचक में क्या नहीं करना चाहिए (Chor Panchak Me Kya Nahi Karna Chahiye)

  • चोर पंचक में शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश या नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।
  • चोर पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा करना भी अशुभ होता है। लेकिन यदि आपको जरूरी यात्रा पर जाना पड़े तो विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है।
  • चोर पंचक में नये घर या दुकान की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए।
  • चोर पंचक में नया वाहन भी नहीं खरीदना चाहिए।
  • पंचक में जलने वाली वस्तुएं जैसे कि घास, लकड़ी, आदि को एकत्रित करने से भी बचना चाहिए क्योंकि आग लगने का खतरा बना रहता है।

चोर पंचक में क्या करना चाहिए (Chor Panchak Me Kya Karna Chahiye)

चोर पंचक में दान करना शुभ होता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ होता है। इसके अलावा इस दौरान आप गायत्री मंत्र या महा मृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article