Chinese Horoscope 2023 In Hindi: चीनी ज्योतिष में सभी राशियों के नाम जानवरों के नाम पर रखे गए हैं जैसे चूहा (Rat), बैल (Ox), बाघ (Tiger), खरगोश (Rabbit), ड्रैगन (Dragon) ,साँप (Snake), घोड़ा (Horse), भेड़ (Sheep), बंदर (Monkey) ,मुर्गा (Rooster), कुत्ता (Dog), सूअर (Pig)। चीनी ज्योतिष विद्या में हर एक साल इन 12 में से किसी न किसी एक राशि को समर्पित होता है। चीनी राशिफल 2023 के अनुसार नया साल ईयर ऑफ द रैबिट है। जानिए ये साल किन राशियों के लिए भाग्यशाली होने वाला है।
चूहा (RAT)
(जिनका जन्म साल 1924, 1936, 1948, 1972, 1984 में हुआ है)
चूहा राशि वालों के लिए ये साल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। हर काम में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जातकों के लिए भी ये साल काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। आप अपने बिजनेस का विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। आपके काम को अलग पहचान मिलेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
बाघ (TIGER)
(जिनका जन्म साल 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022 में हुआ है)
नया साल इस राशि वालों के लिए भी शानदार साबित होने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में आप ऊंचाइयां हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहेंगे तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
बंदर (MONKEY)
(जिनका जन्म साल 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016 में हुआ है)
बंदर राशि के जातकों के लिए ये साल अनुकूल साबित होगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। करियर में विकास देखेंगे। प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। इस साल आपको लाभ प्राप्त करने के ढेरों अवसर हाथ लगेंगे। कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
कुत्ता (DOG)
(जिनका जन्म साल 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018 में हुआ है)
इस राशि के जातकों के लिए भी नया साल शानदार साबित होगा। आप इस साल नए-नए आइडियाज पर काम करेंगे। बिजनेस में आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। भाग्य आपके साथ दिखाई दे रहा है।
