अध्यात्म

Chinese Horoscope 2025 In Hindi: चीनी नव वर्ष ईयर ऑफ द वुड स्नेक का वार्षिक राशिफल यहां देखें

Chinese Horoscope 2025 In Hindi (चीनी राशिफल 2025): नया साल आपके लिए कैसा रहेगा अगर इस बारे में आप चीनी राशिफल से जानना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे 2025 का चीनी वार्षिक राशिफल विस्तार से।

Image

Chinese Horoscope Prediction 2025

Chinese Horoscope 2025 In Hindi (चीनी राशिफल 2025): चीनी नया साल 29 जनवरी 2025 से शुरू होगा और इसका अंत 16 फरवरी 2026 को होगा। बता दें 2025 वुड स्नेक का वर्ष होगा। बता दें चीनी राशि चक्र में स्नेक छठे स्थान पर आता है। इस राशि के लोग बुद्धिमान और रहस्यमय स्वभाव के होते हैं। जिन जातकों का जन्म 2013, 2001, 1989, 1977, 1965, 1953, 1941, 1929 या 1917 में हुआ है, उनकी चीनी राशि स्नेक मानी जाती है। चलिए अब जानते हैं सभी राशियों का चीनी वार्षिक राशिफल।

चीनी राशिफल 2025 (Chinese Rashifal 2025 In Hindi)

अब जानिए सभी 12 चीनी राशियों का वार्षिक राशिफल 2025 विस्तार से यहां...

चूहा चीनी राशिफल 2025

चूहे के वर्ष में पैदा हुए लोग अपने चुलबुले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। नए साल में आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रखनी है तो आपको ध्यान और योग जैसी चीज़ों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। करियर की दृष्टि से चूहे राशि के लोगों के लिए नया साल कई अवसर लेकर आएगा।इस साल आप नेटवर्किंग का लाभ उठाएंगे। अगर आपने कोई लोन या ऋण ले रखा है तो उसे चुकाने में सफल होंगे।

बैल चीनी राशिफल 2025

वर्ष 2025 बैल राशि के तहत पैदा हुए लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको रोमांटिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन में समस्या-समाधान के लिए आपको अत्यधिक मुखर दृष्टिकोण से दूर रहना चाहिए। बिजनेस के लिहाज से ये साल अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस साल आपको नौकरी में तरक्की और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

बाघ चीनी राशिफल 2025

साल 2025 में बाघ चीनी राशि के लोगों को प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। लेकिन आपको स्नेक के वर्ष के प्रभाव के कारण करियर में संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप परिवार को आगे बढ़ाने का विचार बना रहे हैं तो उसके लिए ये साल अनुकूल होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से, बाघ राशि के जातकों को अपने जीवन में योग, व्यायाम को शामिल करना चाहिए। इस साल आपको आय के नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी।

खरगोश चीनी राशिफल 2025

खरगोश राशि वालों के लिए 2025 आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। ये साल आपको चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनएगा और इस साल आप सभी समस्याओं से मुक्त होकर आनंद से जीवन जिएंगे। इस साल आप आनंद और फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

ड्रैगन चीनी राशिफल 2025

ड्रैगन राशि वालों के लिए 2025 अनुकूल रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । आपके रिश्ते में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जो लोग सिंगल हैं, वो विवाह बंधन में बंध सकते हैं। जो जातक पहले से ही शादीशुदा है, उनके सामने इस साल कई चुनौतियां आएंगी। करियर को लेकर आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। खुद का काम करने वालों के लिए साल अच्छा है।

स्नेक चीनी राशिफल 2025

स्नेक राशि के लोग इस साल रोमांटिक अवसरों का लुफ्त उठाएंगे। करियर के लिहाज से ये साल थोड़ा तनाव भरा रहेगा लेकिन जिन जातकों का अपना व्यापार हैं, उनके लिए यह अवधि आशाजनक दिखाई देगी। कड़ी मेहनत से धन प्राप्ति में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर टकराव रहेगा।

घोड़ा चीनी राशिफल 2025

घोड़ा राशि वालों को इस साल प्यार और जीवन के अन्य पहलुओं के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी जाती है। इस साल करियर पर भी ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। किसी भी रिश्ते को शुरू करने से पहले एक बार किसी की सलाह जरूर ले लें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से ये साल थोड़ा मुश्किल रहेगा। आर्थिक रूप से ये साल अच्छा रहेगा।

भेड़ चीनी राशिफल 2025

भेड़ राशि वालों को इस साल अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपके करीबी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रखनी है तो आपको सलाह दी जाती है कि मानसिक शांति के लिए अपने दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करें। करियर के लिहाज से ये साल थोड़ा कमजोर रहेगा। लेकिन अगर योजना बनाकर कोई भी काम करेंगे तो जरूर सफलता मिलेगी। निवेश सोच समझकर करें।

बंदर चीनी राशिफल 2025

बंदर राशि वालों के प्रेम जीवन में इस साल रोमांस की कमी देखने को मिल सकती है। आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से व्यायाम करें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। करियर के लिहाज से 2025 चुनौतियों और अवसर दोनों लेकर आएगा। मेहनत के अनुसार फल मिलेगा।

मुर्गा चीनी राशिफल 2025

मुर्गा चीनी राशिफल के अनुसार, इस साल आपके प्रेम जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। लेकिन आपको डटकर इन चुनौतियों का सामना करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए सुझाव है कि अपने रिश्तों को समय दें और खुलकर उनके सामने अपने प्रेम का इजहार करें। इस साल मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए एक नियमित दिनचर्या का पालन करें। इस साल आपको आय में वृद्धि और प्रमोशन मिलने की संभावना है।

कुत्ता चीनी राशिफल 2025

चीनी राशि वालों की लव लाइफ के लिए नया साल 2025 परेशानी भरा रहेगा। यदि आप आने वाले नए साल को सफल बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने रिश्ते को विश्वास के माध्यम से मज़बूत बनाना होगा। इस साल आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आपके शब्दों से किसी को चोट पहुंच सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से, मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। योग और ध्यान से आपको लाभ मिलेगा। फरवरी से मार्च तक आपके प्रयास रंग लाते दिखेंगे। विदेश यात्रा की भी संभावना है।

शुअर चीनी राशिफल 2025

आपके प्रेम जीवन के लिए नया साल शुभ है। तो वहीं नौकरी के लिहाज से भी साल अच्छा है। आपको इस साल नौकरी में मिलने वाले नए अवसरों का फायदा उठाना होगा। आपको अपने रिश्ते को सुखद एवं प्रेमपूर्ण बनाए रखना होगा। इस साल आपको धन का प्रबंधन अच्छे से करना होगा। इस साल विवाहित जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। तो वहीं स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना होगा।

जानें कौन सी चीनी राशि है आपकी? (Check Your Chinese Zodiac)

आप यहां दिए गए अपने जन्म वर्ष के आधार पर अपनी चीनी राशि के बारे में पता लगा सकते हैं।

चीनी राशि का नामजन्म वर्ष
चूहा राशि1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008
बैल राशि1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009
बाघ राशि1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010
खरगोश राशि1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011
ड्रैगन राशि1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012
साँप राशि1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013
घोड़ा राशि1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014
बकरी राशि1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015
बंदर राशि1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016
मुर्गा राशि1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017
कुत्ता राशि1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018
सुअर राशि1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article