Chaturmas 2024 Start Date: चातुर्मास की शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। चातुर्मास के समय में भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु आराम के लिए चले जाते हैं। उसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान फिर से जागते हैं। चातुर्मास के समय कोई भी मांगलिक काम नहीं किये जाते हैं। इस दौरान भगवान शिव इस सृष्टि का संचालन करते हैं। आइए जानते हैं इस साल चातुर्मास की शुरुआत कब से होगी।
Chaturmas 2024 Start Date (चातुर्मास 2024 कब से शुरू है)
चातुर्मास की शुरुआत देवशयनी एकादशी के दिन से होता है। देवशयनी एकादशी का व्रत आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के दिन होता है। इस साल एकादशी तिथि की शुरुआत 16 जुलाई को रात 8 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगा। ऐसे में ये एकादशी 17 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में चातुर्मास की शुरुआत इस साल 17 जुलाई 2024 से होगी।चातुर्मास में क्यों नहीं किये जाते मांगलिक कार्य
चातुर्मास के समय में किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। इस समय में पूजा- पाठ और दान पुण्य कर सकते हैं। इस दौरान विवाह और मुंडन जैसे मांगलिक काम नहीं किये जाते हैं। आप चातुर्मास में नया वाहन और नई जमीन ना खरीदें। चातुर्मास में भगवान भोलेनाथ इस संसार का संचालन करते हैं।चातुर्मास के नियम (Chaturmas Niyam)
- चातुर्मास के समय में दूध, दही और दूध से बनी चीजें का सेवन करने से बचना चाहिए।
- इस समय में सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
- चातुर्मास में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
- चातुर्मास में किसी पवित्र स्थानों की यात्रा करनी चाहिए।
