Maha Navami Mantra: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज समापन को है। इस पर्व की शुरुआत 26 सितंबर से हुई थी और 4 अक्टूबर को महा नवमी के दिन इसकी समाप्ति हो जाएगी। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि के इस आखिरी दिन का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति महा नवमी पर सच्चे मन से देवी दुर्गा की अराधना करता है वो संसार के सभी सुखों को प्राप्त करता है। जानिए इस खास दिन पर मां दुर्गा के किन मंत्रों का जाप आपके जीवन की सभी समस्याओं के दिला सकता है मुक्ति।
नवरात्रि महा नवमी पर मां दुर्गा के इन मंत्रों का करें जाप (Navratri Maha Navami Maa Durga Mantra)
1. 'ॐ हुं फट्'
किसी भी क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र का लाभ प्राप्त करने के लिए इस मन्त्र की 51 मालाओं का उच्चारण करें और अंत में अपना हाथ चेहरे पर फेरें और उसके बाद ही घर से ऑफिस के लिए निकले। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से हर कार्य में सफलता मिलती है।
2. 'ॐ श्रीं श्रियै नम'
यदि आप धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो महा नवमी पर ऊपर दिए गए मंत्र की 101 माला रोज जप जरूर करें और साथ ही माता लक्ष्मीजी का पूजन भी करें। इस मंत्र को जप कमल गट्टे की माला से करें।
3. 'ॐ नमो भास्कराय मम् सर्वग्रहाणां पीड़ा नाशनं कुरु कुरु स्वाहा।'
नवग्रह को शांत करने के लिए इस मंत्र की 11 माला जप करें।
4. 'ॐ परात्मन परब्रह्म मम् शरीरं, पाहि-पाहि कुरु-कुरु स्वाह'
रोग से मुक्ति पाने के लिए ऊपर दिए गए मंत्र का 108 बार जप करें।
5. ‘ॐ हं हनुमते नम:’
भय का नाश करने के लिए व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए इस मंत्र की 11 माला रोज जप करें। इस दौरान मंत्र के लिए मूंगे की माला का प्रयोग अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
6. 'ह्रीं ह्रीं ह्रीं'
अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए इस मंत्र का 108 बार जप करें।
7.‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नम:’
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र की 31 माला जाप करें। ऐसा करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होने की मान्यता है।
8. ‘ॐ गं गणपतये नम:’
बौद्धिक शक्ति बढ़ाने और अपार ज्ञान की प्राप्ति के लिए इस मंत्र की 5 माला का जप करें।
