अध्यात्म

Chandra Grahan And Bhukamp Connection: क्या साल के आखिरी चंद्रग्रहण के असर से आया जोरदार भूकंप, क्या है कनेक्शन?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 9, 2022, 11:55 AM IST

Earthquake in Delhi Today: 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के बाद उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या ग्रहण और भूकंप का कोई रिश्ता है? जानिए क्या कहती है ज्योतिष और विज्ञान।

Image

भूकंप का चंद्र ग्रहण से संबंध?

Earthquake (Bhukamp) in Delhi-NCR: 8 नवंबर 2022 को साल के आखिरी चंद्रग्रहण के बाद देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का मुख्य केंद्र पड़ोसी देश नेपाल रहा। जहां इस भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। इस भूकंप का असर दिल्ली, नोएडा, लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत पर दिखा। देर रात अचानक से बिस्तर और पंखे हिलने लगे। आधी रात को आए इस भूकंप ने लोगों को खौफजदा कर दिया। लेकिन क्या भूकंप, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का चंद्र ग्रहण से कोई कनेक्शन है? आगे इस बारे में जानेंगे विस्तार से...

धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण जल और समुद्र को प्रभावित करता है। जिस वजह से ग्रहण के प्रभाव से बाढ़, तूफान, भूकंप आने की आशंका बढ़ जाती है। खासकर चंद्र ग्रहण के बाद धरती पर भूकंप आने के ज्यादा आसार रहते हैं। दरअसल चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। जिससे चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल समुद्री ज्वार को प्रभावित करता है। जिससे भूकंप के आने का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि विज्ञान अनुसार चंद्र ग्रहण का सीधे तौर पर भूकंप से कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन बीते कुछ सालों में लगे चंद्र ग्रहण और उसके बाद आए भूकंप के आंकड़ों को देखा जाए तो चंद्र ग्रहण के बाद या पहले भूकंप आने की बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता। इससे पहले भी चंद्र ग्रहण से कुछ दिन पहले या बाद में भूकंप के झटके लगते रहे हैं।

एक बार इन तारीखों पर जरूर गौर करें...

चंद्रग्रहणभूकंप
9 जनवरी 2001 26 जनवरी, भारत
9 नवंबर 2003 17 नवंबर, अलास्का
28 अक्टूबर 200423 अक्टूबर, जापान
3 मार्च 20076 मार्च, सुमात्रा
28 अगस्त 2007 15 अगस्त, पेरू
21 फरवरी 2008 21 फरवरी, इंडोनेशिया
21 दिसंबर 2010 21 दिसंबर, जापान
31 जनवरी 2018 31 जनवरी, भारत-पाकिस्तान
17 जुलाई 2019 24 जुलाई 2019 को महाराष्ट्र में भूकंप
5 जून 2020 15 जून, गुजरात
8 नवंबर 20228 नवंबर, भारत-नेपाल
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article