Chandra Grahan 2025: क्या 26 जनवरी को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जानिए साल के पहले ग्रहण की सही तारीख

Chandra Grahan 2025: सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्र ग्रहण को भी अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने पर पाबंदी होती है। जनवरी में चंद्र ग्रहण लग रहा है या नहीं, इस चीज को लेकर काफी सर्च हो रही है। चलिए आपको बताते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लग रहा है।

Chandra Grahan 2025: सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि जनवरी में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च की सुबह 10 बजकर 41 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगा। जानिए इस ग्रहण से किन राशियों को फायदा पहुंचेगा।

मेष राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो भी काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।

End of Feed