अध्यात्म

आज इतने बजे से आसमान में दिखेगी 6 ग्रहों की अनोखी और दुर्लभ परेड, 4 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

Planets Alignment 21 January 2025 Timing And Effects On Rashi: ज्योतिष अनुसार ग्रहों का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। 21 जनवरी को एक ऐसा खास संयोग बन रहा है जिसकी वजह से छह ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे। चलिए जानते हैं इसका आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Image

Planets Alignment Today 21 January 2025

6 Planets Planetary Alignment 2025: 21 जनवरी को हमारे सौर मंडल में ग्रहों की परेड होने जा रही है। जिसे ‘प्‍लैनेटरी परेड 2025' कहा जा रहा है। इस दौरान एकसाथ 6 ग्रह आपको एक सीधी लाइन में दिखाई देंगे। जिसमें से शुक्र, मंगल, गुरु और शनि को बिना किसी उपकरण की सहायता के देखा जा सकेगा तो वहीं नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होगी। इंडिया में ये दुर्लभ नजारा रात 8:30 बजे से देखा जा सकेगा। चलिए जानते हैं क्या होती है प्लेनेटरी एलाइनमेंट और राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर।

क्या होता है प्लेनेटरी एलाइनमेंट? (What Is Planetary Alignment)

जब सौरमंडल में दो या दो से ज्यादा ग्रह एक सीध में आ जाते हैं तो इसे ही 'प्लेनेटरी एलाइनमेंट' या 'प्लेनेट की परेड' के नाम से जाना जाता है। यह घटना सामान्य नहीं होती है। इसे बेहद ही दुर्लभ घटना माना जाता है। हालांकि इस दुर्लभ घटना को धरती के लोग आराम से देख सकते हैं।

21 जनवरी को कब देख सकते हैं प्लेनेट की परेड (21 January 2025 Planets Alignment Today Timing)

ग्रहों की परेड 21 जनवरी से शुरू हो जाएगी। जिसमें सभी ग्रह आपको लगभग एक सीध में नजर आएंगे और 25 जनवरी को इस घटना का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जानकारी अनुसार इस खगोलीय घटना को देखने का सबसे अच्छा समय रात 8 बजे से 11 बजे के बीच का होगा। इस दौरान शुक्र, मंगल, शनि, गुरु, नेप्च्यून और यूरेनस ग्रह एक लाइन में नजर आएंगे और फिर रात करीब साढ़े 11 बजे से ये गायब होने लगेंगे।

ग्रहों की परेड का राशियों पर क्या पड़ेगा असर (Planets Alignment 2025 Effects On Rashi)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार 21 जनवरी को ग्रहों की ये अनोखी घटना चार राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। ये चार राशियां हैं मेष, सिंह, कन्या और तुला। इन राशि के लोगों के जो काम लंबे समय से रूके हुए थे वो पूरे होंगे। अगर किसी चीज को लेकर परेशान थे तो उस परेशानी से भी आप मुक्ति पा लेंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article