Chandra Grahan 2025: सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि जनवरी में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगेगा। ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च की सुबह 10 बजकर 41 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगा। जानिए इस ग्रहण से किन राशियों को फायदा पहुंचेगा।
मेष राशि
साल का पहला चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो भी काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों केे लिए भी साल का पहला चंद्र ग्रहण काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी साल का पहला ग्रहण अच्छा दिखाई दे रहा है। आप इस दौरान जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा लेंगे। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी।
