Chandra Grahan 2025: ज्योतिष अनुसार ग्रहण लगना अशुभ होता है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। बता दें 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। इस दिन होली का त्योहार भी रहेगा। ऐसे में हर कोई इस बात को लेकर परेशान है कि चंद्र ग्रहण के साये में होली कैसे मनाई जाएगी। तो आपको बता दें ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है। जिस वजह से होली के त्योहार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के जीवन पर इस ग्रहण का जरूर असर देखने को मिलेगा।
Chandra Grahan 2025
चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2025 Date And Time)
चंद्र ग्रहण 2025- 14 मार्च, शुक्रवार
उपच्छाया से पहला स्पर्श - 09:29
प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 10:41
खग्रास प्रारम्भ - 11:57
परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 12:29
खग्रास समाप्त - 13:01
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 14:17
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 15:29
चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर
2025 के पहले चंद्र ग्रहण का वृषभ, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में भी तनाव रह सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
