अध्यात्म

Chandra Grahan 2025: क्या 9 जनवरी को चंद्र ग्रहण है? जानिए साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लग रहा है

Chandra Grahan 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण 9 जनवरी को नहीं बल्कि होली के दिन यानी 14 मार्च को लगने जा रहा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण चार राशि वालों की जिंदगी में तबाही मचा सकता है।

Image

Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष अनुसार ग्रहण लगना अशुभ होता है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते। बता दें 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। इस दिन होली का त्योहार भी रहेगा। ऐसे में हर कोई इस बात को लेकर परेशान है कि चंद्र ग्रहण के साये में होली कैसे मनाई जाएगी। तो आपको बता दें ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है। जिस वजह से होली के त्योहार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के जीवन पर इस ग्रहण का जरूर असर देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2025 Date And Time)

चंद्र ग्रहण 2025- 14 मार्च, शुक्रवार

उपच्छाया से पहला स्पर्श - 09:29

प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 10:41

खग्रास प्रारम्भ - 11:57

परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 12:29

खग्रास समाप्त - 13:01

प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 14:17

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 15:29

चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर

2025 के पहले चंद्र ग्रहण का वृषभ, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इन राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में भी तनाव रह सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article