Chandra Grahan 2022: इन 5 राशियों की परेशानियां बढ़ा सकता है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या है समाधान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 10:34 AM IST

Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 08 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण देव दिवाली के दिन पड़ रहा है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से इसको महत्वपूर्ण बताया गया है। ज्योतिषविदों का कहना है कि ये चंद्र ग्रहण 5 राशि के जातकों को प्रभावित करने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 08 नवंबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
  • चंद्र ग्रहण का 05 राशियों पर बुरा असर
  • जानें, चंद्र ग्रहण से किन राशियों को रहना होगा सावधान

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगने वाला है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह एक खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण देव दिवाली के दिन पड़ रहा है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से इसको महत्वपूर्ण बताया गया है। ज्योतिषविदों की मानें तो आगामी चंद्र ग्रहण चार राशि के जातकों की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसलिए कुछ राशि के जातकों को इससे बहुत ज्यादा संभलकर रहने की सलाह दी गई है।

मेष राशि- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन की हानि हो सकती है। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी सामना भी करना पड़ सकता है।

End of Feed