अध्यात्म

धुल-हिज्जा का चांद दिखने पर पढ़ी जाने वाली खास दुआ

इस्लामी महीनों की गणना चंद्र कैलेंडर पर आधारित होती है और हर महीने की शुरुआत नए चांद को देखकर तय होती है। जैसे ही नया चांद दिखता है वैसे ही मुसलमानों का नया महीना शुरू हो जाता है।

Image

Chand Dekhne Ki Dua In Hindi

ईद उल अजहा का चांद दिखाई देने पर जो दुआ पढ़ी जाती है, वह वही विशेष दुआ है जो किसी भी इस्लामी महीने का नया चांद देखने पर पढ़ी जाती है। यह दुआ नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से साबित है और हर नए माह के चांद पर पढ़ी जाती है। दुआ पढ़ना सुन्नत है, जिसे पढ़ना सवाब का काम माना जाता है। 27 या 28 मई को इस्लाम धर्म के 12 वें महीने धुल-हिज्जा का चांद दिखाई देगा ऐसे में जानिए इस दौरान कौन सी दुआ पढ़नी है।

चांद देखने की दुआ अरबी में (Chand Dekhne Ki Dua in Arabic)

اَللّٰهُمَّ أَهِلَّهُ عَلَيْنَا بِالْيُمْنِ وَالْإِيمَانِ وَالسَّلَامَةِ وَالْإِسْلَامِ رَبِّي وَرَبُّكَ اللّٰہُ

चांद देखने की दुआ- अल्लाहुम्मा अहिल्हू अलयना बिल-युमनी वल-ईमानि वस-सलामती वल-इस्लामि, रब्बी व रब्बुका अल्लाह।

तर्जुमा- “ऐ अल्लाह! इस चांद को हम पर बरकत, ईमान और सलामती वाला बना दे। हमें ऐसी नेकियां करने की तौफीक दे जो तुझे पसंद हों। ऐ चांद! मेरा और तेरा रब अल्लाह ही है।”

chand dikhne ki dua

chand dikhne ki dua

चांद देखने की दुआ का समय (Chand Dekhne Ki Dua Ka Time)

चांद देखने की दुआ का सबसे बेहतरीन समय वही होता है जब चांद नजर आने लगता है। दुआ पढ़ते समय चांद को देखें और फिर दिल की गहराइयों से दुआ पढ़ें।

Naya Chand Dekhne Ki Dua In English

Allahumma Ahilhu Alayna Bil-Yumni Wal-eemani Was Salaamati Wal-Islaami, Rabbi Wa Rabbu-ka Allah.

Translation: “O Allah, make this moon a source of blessings, faith, and safety for us. Grant us the ability to do good deeds that are pleasing to You. O moon, my Lord and your Lord is Allah alone.”

(नोट- चांद देखने की दुआ के बारे में जानकारी ibadat24.com से ली गई है।)

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article