Chaitra Navratri Puja Samagri List In Hindi: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाता है और इसकी समाप्ति नौ दिन बाद यानी चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के समय मां दुर्गा धरती पर भ्रमण करने आती हैं और अपने भक्तों की सारी परेशानियां हर लेती हैं। यहां देखें चैत्र नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट।
Navratri Puja Samagri List In Hindi
नवरात्रि कलश स्थापना पूजन सामग्री (Navratri Kalash Sthapna Pujan Samagri)
कलश, आम के पत्ते का पल्लव, 5 आम के पत्ते की डली, मिट्टी का बर्तन, शुद्ध मिट्टी, गंगाजल , मौली, रोली,कलावा, गेहूं या जौ, पीतल या मिट्टी का दीपक, घी, रूई बत्ती, सिंदूर, लाल वस्त्र, अक्षत, सिक्का, गेहूं या अक्षत, मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा, जटा वाला नारियल आदि।
मां के श्रृंगार की सामग्री (Mata Shringar Samagri)
माता के लिए लाल चुनरी, नाक की नथ, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी, काजल, बिछिया, पायल, माला, कान की बाली, महावर या आलता, नेलपॉलिश, चूड़ी, लिपस्टिक और इत्र जरूर खरीदें।
जवार बोने के लिए सामग्री (Jwar Ki Samagri)
मिट्टी का बर्तन, मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा, शुद्ध मिट्टी, गेहूं या जौ, साफ जल और कलावा आदि।
अखंड ज्योत जलाने की सामग्री (Akhand Jyoti Samagri)
पीतल या मिट्टी का दीपक, रोली या सिंदूर, घी, रूई बत्ती, अक्षत आदि।
हवन सामग्री (Hawan Samagri)
हवन कुंड, अक्षत, जौ, धूप, पंचमेवा, घी, लोबान, काले तिल, कुमकुम, कमलगट्टा, सुपारी, कपूर, लौंग का जोड़ा, गुग्गल, आम की लकड़ी, हवन में चढ़ाने के लिए भोग, शुद्ध जल आदि।
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2024 (Chaitra Navratri Ghat Sthapna Muhurat 2024)
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल की सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। वहीं घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक रहेगा।
