अध्यात्म

चैत्र नवरात्रि 2026 की नवमी कब है, 26 या 27 मार्च में से क्या है महा नवमी 2026 की तारीख, नोट करें नवमी मार्च 2026 डेट एंड टाइम

Navami March 2026 Date and Time, Chaitra Navratri 2026 navami kab hai (26 or 27 march when is Chaitra Navratri Navami): नवमी के साथ ही नवरात्रि का समापन होता है। इस तिथि को लेकर दुविधा है कि 26 या 27 मार्च में से नवमी किस दिन मनाई जाएगी। यहां देखें कि चैत्र नवरात्रि 2026 की नवमी के तारीख की है। मार्च 2026 के नवरात्र की नवमी की डेट क्या है।

Image

चैत्र नवरात्रि 2026 की नवमी कब है

Navami March 2026 Date and Time, Chaitra Navratri 2026 navami kab hai (26 or 27 march when is Chaitra Navratri Navami): चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिनों में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के बीच नवमी तिथि को लेकर थोड़ी दुविधा देखने को मिल रही है। साल 2026 में लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर महा नवमी और राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को। पंचांग के अलग-अलग आधारों और मुहूर्त के कारण यह भ्रम पैदा होता है, लेकिन सही जानकारी से इसे आसानी से समझा जा सकता है। यहां देखें चैत्र की महा नवमी कब है 2026 में, नवमी 2026 की डेट क्या है।

चैत्र नवरात्रि 2026 की नवमी कब है

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। यानी नवमी तिथि दोनों दिनों में पड़ रही है, जिससे लोगों के बीच तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। हालांकि उदया तिथि के अनुसार चैत्र नवरात्र 2026 की नवमी 27 मार्च को पड़ेगी।

महा नवमी 2026 डेट एंड टाइम कैलेंडर

  • चैत्र नवरात्र 2026 नवमी तिथि शुरू: 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे
  • चैत्र नवरात्र 2026 नवमी तिथि समाप्त: 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे
  • चैत्र नवरात्र 2026 की तारीख: 27 मार्च 2026 को शुक्रवार, उदयातिथि के अनुसार

राम नवमी 2026 कब - 26 या 27 मार्च

राम नवमी 2026 को लेकर दुविधा है। दरअसल, पंचांग के नियमों के अनुसार, किसी भी व्रत और त्योहार को उदय तिथि (सुबह की तिथि) के आधार पर मनाया जाता है। इसी वजह से महा नवमी और राम नवमी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को मनाई जाएगी, क्योंकि उस दिन सूर्योदय के समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी। इस दिन मां दुर्गा के नवम स्वरूप की पूजा के साथ-साथ भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भी उत्सव मनाया जाएगा।

हालांकि 26 मार्च को नवमी की तिथि का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:51 के बीच रहेगा। वहीं 27 मार्च को भी अभिजीत मुहूर्त दोरहर 12:02 से 12:51 के बीच का रहेगा, लेकिन इस डेट को नवमी सुबह 10:06 बजे समाप्त हो जाएगी। श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त का माना जाता है। ऐसे में मुहूर्त के अनुसार, उदया तिथि न होने के बावजूद 26 मार्च को ही राम नवमी की सही डेट माना जा रहा है।

महानवमी के तारीख की है मार्च 2026

उदया तिथि को मानते हुए 27 मार्च को नवरात्र की नवमी तिथि तय है। यह 27 मार्च को सुबह 10 बजे तक रहेगी। लेकिन इस दिन पंचांग के अनुसार मुहूर्त देखते हुए इसी दिन पारण, हवन, पूजन आदि किए जा सकते हैं। वहीं दुर्गा अष्टमी 26 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन और विशेष साधना का महत्व होता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article