अध्यात्म

Chaitra Navratri 2024: प्याज, लहसुन समेत नवरात्रि के 9 दिन क्या नहीं खाना चाहिए? जानें यहां

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिन हिदू धर्म में बेहद पावन होते हैं। इन 9 दिनों में लोग मां दुर्गा की आराधना करते हैं, व्रत-उपवास करते हैं। वहीं, जो लोग व्रत नहीं रख पाते हैं, वो भी कुछ खास नियमों का पालन करते हैं। आइये जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान क्या-क्या नहीं खाना चाहिए।

Image

What Not To Eat During 9 Days Of Navratri

Chaitra Navratri 2024: कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस साल 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक, नवरात्रि का पर्व सेलिब्रेट किया जाएगा। पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाएगी। इस दौरान घरों में पूजा-पाठ के साथ अखंड ज्योत भी जलाई जाती है। ऐसे में जो लोग व्रत में हों वो तो अपने खान-पान का ध्यान रखते ही हैं, साथ ही जो व्रत नहीं कर सकते हैं वो भी कुछ खास नियमों का सख्ती से पालन करते हैं। ऐसे में अगर आप इस कंफ्यूजन में हैं कि आप व्रत नहीं कर रहे हैं लेकिन आपको नवरात्रि में कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए, तो इस कंफ्यूजन का आज हम आपके लिए जवाब लेकर आए हैं।

नवरात्रि के 9 दिन क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

1) नवरात्रि के दिनों में हिंदु धर्म के लोगों को भूलकर भी शराब, पान, तंबाकु का सेवन नहीं करना चाहिए।

2) नवरात्रि के 9 दिनों तक गलती से भी अंडा या किसी भी तरह का मांसाहार भोजन नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी आपके घर से मुंह मोड़ सकती हैं।

3) भूलकर भी नवरात्रि के दिनों में प्याज, लहसुन नहीं खाना चाहिए।

4) जिस घर में कोई एक भी भक्त माता का व्रत कर रहा है, उस घर के लोगों को प्याज, लहसुन के साथ आलु और जड़ वाली सब्जियां खाने से बचना चाहिए।

5) कुछ लोग सिगरेट के आदि होते हैं, लेकिन नवरात्रि के दिनों में सिगरेट भी नहीं पीना चाहिए।

6) नवरात्रि में घर का बना भोजन ही खाना चाहिए। मार्केट में मिलने वाली चीजों पर आप आंख बंद कर भरोसा नहीं कर सकते हैं। हो सकता है, गलती से ही सहीं लेकिन आपके भोजन में मांसाहार शामिल हो गया हो या उस जगह पर मांसाहार और शाकाहार एक ही बर्तन में बनता हो।

7) नवरात्रि के दौरान केवल सेंधा नमक ही खाना चाहिए, सादे नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

8) मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में कुछ मसालों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। चिकन मसाला, सरसों, गरम मसाला नहीं खाने चाहिए।

नवरात्रि में व्रती क्या खा सकते हैं?

1) नवरात्रि के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

2) नवरात्रि का व्रत करने वाले व्रती पपीता, अनार, सेब, पालक, कद्दू, गाजर, खीरा, अंगूर जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।

3) इसके अलावा व्रत में जायफल, लौंग, दालचीनी, जीरा, कालीमिर्च, हरी इलायची का सेवन भी किया जा सकता है।

4) व्रत के समय शकरकंद, अरबी, लौकी, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, संवत के चावल भी खाया जा सकता है।

5) नवरात्रि के दिनों में दूध, घी, दही, पनीर, खोया या मावा और चाय का भी सेवन कर सकते हैं। नवरात्रि के व्रत के दौरान आप दूध से बनी मिठाई और पेठा मिठाई का भी सेवन कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article