अध्यात्म

Budhwar Mantra: बुधवार के दिन करें इन पांच मंत्रों जाप, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Budhwar Mantra: बुधवार भगवान गणेश की पूजा का दिन है। इस दिन व्रत और पूजा करने से आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। कहा जाता है कि सुख के स्वामी और सभी दुखों के विनाशक श्री गणेश अपने भक्तों की सभी समस्याओं और कठिनाइयों को दूर करते हैं। आइए जानते हैं बुधवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Image

Budhwar Mantra

Budhwar Mantra: रिद्धि-सिद्धि के दाता और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के लिए बुधवार का दिन सबसे शुभ है। वह इस दिन की सेवा और उपवास से शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं। भगवान गणेश सभी देवताओं में सबसे पहले पूजे जाते हैं, इसलिए उन्हें प्रथम पूज्य देव भी कहा जाता है। शुभ कार्यों में भी सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। भगवान गणेश की पूजा करने से न सिर्फ बिगड़े काम सुलझते हैं बल्कि कुंडली में मौजूद कई दोष भी दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं बुधवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

बुधवार मंत्र ( Budhwar Mantra)

ॐ गं गणपतये नमः

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।'

'ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'

'ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।'

बुधवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से साधक के सारे दोष दूर हो जाते हैं और सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। इस दिन इन मंत्रों के जाप के विघ्नहर्ता गणेश को प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान गणेश को खुश करने से सभी काम में आ रही बाधा समाप्त हो जाती है और सारे काम सफल हो जाते हैं। ये भगवान गणेश के पांच चमत्कारी मंत्र है। इनके जाप से कुंडली के दोष भी मिट जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article