अध्यात्म

Budhwar Daan: बुधवार के दिन इन हरी चीजों का करें दान, सभी समस्याएं होंगी दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 10:43 PM IST

Budhwar Upay: बुधवार के दिन का संबंध भगवान गणेश से होता है। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा की भी पूजा होती है। शास्त्रों में बुधवार के दिन हरी वस्तुओं के दान को उत्तम बताया गया है। इससे सारे बिगड़े कार्य बनने लगते हैं और व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है।

Image

बुधवार को इन चीजों के दान से चमक जाएगी किस्मत

KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार के दिन हरी वस्तुओं के दान से कुंडली में मजबूत होते हैं बुध ग्रह
  • बुधवार के दिन सुहागिन महिलाओं को करें हरी चूड़ियों का दान
  • ज्योतिष के अनुसार किन्नरों से होता है बुध ग्रह का संबंध

Budhwar ke Daan: हिंदू धर्म में दान-दक्षिणा का विशेष महत्व होता है। सप्ताह के हर वार और विशेष तिथियों पर दान करने की मान्यता है। वहीं बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश की पूजा-आराधना से संबंधित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के साथ ही बुधवार का दिन मां दुर्गा को भी समर्पित होता है। बुधवार के दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ करने वाले व्यक्तियों के सभी मनोरथ पूरे होते हैं। शास्त्रों में बुधवार के दिन हरी चीजों के दान के महत्व के बारे में बताया गया है। इस दिन हरी वस्तुओं का दान करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं और नौकरी-व्यवसाय में तरक्की मिलती है। जानते ही बुधवार के दिन किन हरी वस्तुओं का करें दान।

हरी चूड़ियां-

कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने से किसी कार्य में सफलता हासिल नहीं होती और काम बिगड़ते ही चले जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो बुधवार के दिन सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियों का दान करें। आप 11 या 21 चूड़ियां सुहागिन महिलाओं को भेंट के रूप में दे सकती हैं। इससे सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे और मां दुर्गा का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

हरी मूंग-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हरे मूंग की दाल का दान बुधवार के दिन करने से जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। आप बुधवार के दिन गरीब व जरूरतमंदों में हरे मूंग की दाल का दान कर सकते हैं।

हरा घास-

बुधवार के दिन हरा घास या फिर हरा चारा गाय को खिलाएं। इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। वहीं जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।

हरा वस्त्र-

बुधवार के दिन गरीब और जरूरतमंदों में हरे रंग का वस्त्र या रूमाल का दान अपने सामर्थ्यनुसार करें। इससे कार्यों में आने वाली असफलताएं दूर होंगी और सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

किन्नरों को दें दान-

ज्योतिष के अनुसार किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से बताया गया है। इसलिए बुधवार के दिन किन्नरों को पैसे या जरूरी सामानों का दान करने से कुंडली में बुध ग्रह से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।

बुधवार के दिन करें ये उपाय

बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करने के साथ ही कुछ उपायों को भी कारगर माना गया है। बुधवार के दिन सुबह स्नानादि कर भगवान गणेश की पूजा करें और पूजा में ‘ऊँ ग्लौम गणपतयै नम:’ मंत्र का जाप करें. साथ ही इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी लाभकारी होता है। बुधवार के दिन हरे वस्त्रों का दान करने के साथ ही स्वयं भी हरे रंग के वस्त्र पहनें। इन उपायों को करने से आपकी किस्मत चमक जाएगी और सारी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article