अध्यात्म

सफलता चूमेगी इन 5 राशियों के कदम, बुध का नक्षत्र परिवर्तन बना देगा लाइफ

Mercury Nakshatra Transit 2026: 1 अप्रैल को ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि में रहते हुए पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों की लाइफ में पॉजिटिव आना तय है। इसके चलते इन राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शानदार समय लेकर आएगा।

Image

बुध का नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा?

Mercury Nakshatra Transit 2026: 1 अप्रैल 2026 की रात 8 बजकर 19 मिनट पर बुध कुंभ राशि में रहते हुए पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है और यह बुद्धि, कम्युनिकेशन, व्यापार, निर्णय क्षमता और तर्क शक्ति का कारक होता है। वहीं पूर्वभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी गुरु है, जिसे ज्ञान, भाग्य और विस्तार का ग्रह माना जाता है।

जब बुध गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो व्यक्ति की सोच में गहराई आती है और फैसले ज्यादा समझदारी से लिए जाते हैं। इसके साथ ही कुंभ राशि में यह गोचर नई सोच, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और नेटवर्क से जुड़े कामों को मजबूत करता है। इस कारण यह गोचर खास तौर पर करियर और आर्थिक मामलों में असर डालने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको काम में पहचान मिलने लगेगी और आपके विचारों की तारीफ होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय नई डील और नए क्लाइंट मिलने का हो सकता है। कुल मिलाकर यह गोचर आपकी इमेज और स्टेटस को बेहतर बनाने वाला रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा या विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। इस समय आपकी सोच पहले से ज्यादा स्पष्ट होगी और आप सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। जो लोग करियर में नई दिशा तलाश रहे हैं, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर साझेदारी और रिश्तों के मामलों में लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा और अगर आप किसी के साथ मिलकर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा। कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी, जिससे आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में भी रिश्तों में सुधार देखने को मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर रचनात्मकता और बुद्धि को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी सोच क्रिएटिव होगी और आप अपने काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है, क्योंकि पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है और रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर मेहनत और प्रयासों का फल देने वाला रहेगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी और आप अपने विचारों को लोगों के सामने अच्छे तरीके से रख पाएंगे। छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं और नए संपर्क बनने के योग हैं। इस दौरान आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article