अध्यात्म

Budh Margi 2023: जल्द ही सिंह राशि में मार्गी होंगे बुध, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Budh Margi 2023: सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी चाल बदलते हैं, जिसका सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जल्द ही बुद्धि- विवेक के स्वामी बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी होने वाले हैं। बुध सिंह राशि में कब मार्गी होंगे। किस राशि पर पड़ेगा क्या असर। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

budh margi 2023

Budh Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में बुद्ध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इस ग्रह के अलावा, बुध भाषा, शिक्षा, गणित, ज्योतिष, अर्थव्यवस्था आदि के लिए भी जाना जाता है। ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार, बुध 16 सितंबर को सिंह राशि में मार्गी होंगे। इस समय में कुछ राशियों को धन के क्षेत्र में बहुत लाभ मिल सकते हैं। उसके साथ ही कुछ राशियों को बिजनेस में बहुत फायदा मिल सकता है। 16 सितंबर को बुध दोपहर 01 बजकर 21 मिनट सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को बुध के मार्गी होने से फायदा होने वाला है।

इन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष

मेष राशि वालों के लिए बुध सिंह राशि के पांचवे भाग में मार्गी होंगे। इस भाग में मार्गी हेने के कारण मेष राशि के जातकों के बुधदेव का आशीर्वाद मिल सकता है। इस समय में उनको बिजनेस और करियर में अपार सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो उसमे भी आपका भाग्य साथ दे सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के लिए बुध मार्गी शुभ होगा। आर्थिक क्षेत्र में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और कॉरपोरेट सेक्टर में प्रगति के नये अवसर सामने आ सकते हैं। साथ ही आय के नए स्रोत खुल रहे हैं, जिससे वर्तमान आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। बुध मार्गी के दौरान जातक को चल-अचल संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है, जिससे उसे भविष्य में लाभ होगा।

सिंह

मार्गी बुध का शुभ प्रभाव सिंह राशि वालों पर भी पड़ सकता है। इस अवधि में कार्यस्थल सफलता मिलेगी और विदेश जाने के अवसर बनेंगे। अर्थव्यवस्था से जुड़े लोग भी इस दौरान आर्थिक उन्नति हासिल कर सकते हैं। आय के इन स्रोतों के साथ-साथ आर्थिक क्षेत्र में विकास के नए अवसर भी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय सकारात्मक रहने वाला है।

तुला

तुला राशि के जातकों को इस समय में बहुत से क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। यह समय स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी बहुत सही रहने वाला है। सिंह राशि वाले इस दौरान अपने प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल कर सकते हैं। बिजनेस में भी बहुत अधिक फायदा मिल सकता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article