अध्यात्म

69 दिनों तक सिंह राशि में गोचर रहेंगे बुध देव, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Budh Gochar In Singh 2023: बुध ने 25 जुलाई की सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। जानिए बुध का ये गोचर किन राशियों की जिंदगी बदल देगा।

Image

Budh Transit In Leo 2023: बुध का सिंह राशि में गोचर 2023

Budh Gochar In Singh 2023: ज्योतिष में बुध ग्रह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो लोग करियर में अपार सफलता हासिल करते हैं। 25 जुलाई 2023 को बुध देव सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां ये 1 अक्टूबर तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस बीच बुध वक्री भी होंगे। जानिए बुध के गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

बुध गोचर 2023 डेट और टाइम (Budh Gochar 2023 Date And Time)

बुध का सिंह राशि में गोचर25 जुलाई 2023
बुध सिंह राशि में वक्री24 अगस्त 2023
बुध सिंह राशि में मार्गी16 सितंबर 2023
बुध कन्या राशि में गोचर1 अक्टूबर 2023

बुध के सिंह राशि में गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर शानदार रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में कई अन्य बदलाव भी आएंगे। विदश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं से आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपनी लीडरशिप क्वालिटी की बदौलत अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। बिजनेस में आपको उच्च लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर अनुकूल साबित होगा। कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप आप नौकरी में सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस में उच्च लाभ प्राप्त होगा। प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आएगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

बुध का सिंह राशि में गोचर धनु राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। भाग्य के बदौलत आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बिजनेस से आप अच्छा खासा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। करियर में कई अच्छे योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article