अध्यात्म

Buddha Purnima 2024 Date: बुद्ध पूर्णिमा कब है 2024 में, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

Buddha Purnima 2024 Date And Time: वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए ही इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। यहां जानिए इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

Image

Buddha Purnima 2024 Date

Buddha Purnima 2024 Date And Time (बुद्ध पूर्णिमा 2024 तिथि व मुहूर्त): हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार वैशाख महीने की पूर्णिमा को ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और साथ ही इसी दिन उन्हें ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी। इसलिए ही इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा और वैशाखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। जानिए इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा 2024 तिथि व मुहूर्त (Buddha Purnima 2024 Date And Time)

इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। ये गौतम बुद्ध की 2586वाँ जयन्ती होगी। पंचांग अनुसार पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 22 मई 2024 को 06:47 PM पर होगा और इसकी समाप्ति 23 मार्च 2024 को शाम 07:22 मिनट पर होगी।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 के दिन क्या करें और क्या नहीं (Buddha Purnima Dos And Donts)

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर घर की अच्छे से साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए।
  • पूरे दिन उपवास रखना चाहिए और रात के समय चंद्र देव की विधि विधान पूजा करनी चाहिए।
  • इस दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने भी दीपक जरूर जलाना चाहिए और पूरे विधि-विधान से उनका पूजन करना चाहिए।
  • इस दिन गंगा स्नान ज़रूर करना चाहिए। कहते हैं इससे कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • इस दिन ब्राह्मणों को जल से भरा हुआ मिट्टी का कलश और भिन्न भिन्न प्रकार के पकवान दान में देने चाहिए।
  • इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

बुद्ध पूर्णिमा का महत्व (Buddha Purnima Ka Mahatva)

शास्त्रों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा सभी में सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने और दान-पुण्य करने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जाने अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिल जाती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article