Bhai Dooj 2024 Muhurat: पंचांग अनुसार भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जो अमूमन दिवाली के दो दिन बाद आता है। इस साल कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि 2 नवंबर की रात 8 बजकर 21 मिनट से 3 नवंबर की रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 2024 में भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं भाई दूज तिलक का समय और महत्व।
भाई दूज कितनी तारीख की है 2024 (Bhai Dooj Puja Kab Hai 2024)
इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा। भाई दूज अपराह्न समय दोपहर 01:10 से 03:22 बजे तक रहेगा।
भाई दूज 2024 पूजा शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2024 Puja Shubh Muhurat)
भाई दूज 2024 पर भाई को तिलक लगाने का समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
भाई दूज के अन्य नाम (Bhai Dooj Another Names)
भैय्या दूज पर, बहनें अपने भाइयों को टीका लगाकर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। इस दिन भाई अपनी बहनों को उपहार प्रदान करके उन्हें उनकी जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। भैय्या दूज को भाऊ बीज, भाई दूज, भात्र द्वितीया और भतरु द्वितीया नाम से जाना जाता है।
भाई दूज कैसे मनाते हैं (Bhai Dooj Kaise Manate Hain)
भाई दूज के दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई के तिलक और आरती के लिए थाल सजाती हैं। जिसमें कुमकुम, सिंदूर, मिठाई, सुपारी, चंदन,फल, फूल आदि सामग्री होती है।तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से एक चौक तैयार किया जाता है। इस चौक पर भाई को बिठाया जाता है और फिर बहनें उनके माथे पर टीका लगाती हैं। तिलक के बाद बहन भााई को फूल, पान, सुपारी, बताशे, सूखा नारियल और काले चने देती है। फिर भाई को मिठाई खिलाती है। इसके बाद भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।
