अध्यात्म

Basant Panchami Vrat Paran Time 2025: बसंत पंचमी व्रत का पारण कब किया जाएगा, नोट कर लें व्रत खोलने की विधि

Basant Panchami Vrat Paran Time (बसंत पंचमी व्रत पारण टाइम): बसंत पंचमी एक पावन तिथि है जिस दिन माता सरस्वती का व्रत और पूजन किया जाता है। ये दिन ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बसंत पंचमी व्रत पारण टाइम क्या है।

Image

Basant Panchami Vrat Paran Time 2025

Basant Panchami Vrat Paran Time (बसंत पंचमी व्रत पारण टाइम): बसंत पंचमी का पर्व न सिर्फ देवी सरस्वती की आराधना का होता है बल्कि ये उत्सव बसंत ऋतु के आने का भी होता है। ये पर्व हर वर्ष माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन हिंदू धर्म के कई धार्मिक और मांगलिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है क‍ि इस दिन देवी सरस्वती की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से बुद्धि व ज्ञान के साथ सौभाग्य, सफलता और धन धान्य की प्राप्ति होती है। इस दिन के व्रत से मनुष्य को तन-मन की शुद्धि मिलती है और दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद मिलता है। जो भक्त इस दिन माता सरस्वती का व्रत करते हैं उनके लिए ये जरूरी होता है कि पारण किस समय किया जाएगा। आज हम आपको बसंत पंचमी के पावन व्रत की पारण विधि बताएंगे।

Basant Panchami Vrat Paran Time (बसंत पंचमी व्रत पारण टाइम)

हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी, रविवार को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 3 फरवरी, सोमवार को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। बसंत पंचमी पर माता सरस्वती की पूजा का मुहूर्त 2 फरवरी, रविवार को सुबह 7 बजकर 09 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ऐसे में जो लोग बसंत पंचमी का व्रत रख रहे हैं वो 3 फरवरी, सोमवार को इसका पारण करेंगे।

Basant Panchami Vrat Paran Vidhi (बसंत पंचमी व्रत पारण विधि)

बसंत पंचमी के अगले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद माता की विधि विधान पूजा करें। फिर बेर या मीठे पीले चावल खाकर व्रत खोलें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article