अध्यात्म

Baisakhi 2023 Date: 13 या 14 अप्रैल - बैसाखी 2023 में कब है, यहां जानें क्या है वैसाखी मनाने की सही डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 11:24 PM IST

Baisakhi 2023 Date, Time, Puja Muhurat (बैसाखी कब है 2023): बैसाखी का त्यौहार वैशाख महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन मेष संक्रांति भी होती है। बैसाखी के पर्व की शुरूआत भारत के पंजाब प्रांत से हुई है और यह फसल कटाई का भी पर्व होता है। यहां जानें बैसाखी 2023 में कब है।

Image

Baisakhi 2023 Date in India

Baisakhi 2023 Date in India: बैसाखी पर्व पंजाब और हरियाणा में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से सिख समुदाय का एक महान पर्व है। पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत में भी इस पर्व का काफी महत्व है। बैसाखी हर साल सिख कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल-मई के पहले दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस पर्व को वसंत ऋतु का आगमन भी माना जाता है। बैसाखी पर्व, सिख समुदाय में नववर्ष के शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। कहते हैं इसी दिन 1699 में सिखों के 10वें गुरु यानी गुरु गोबिंद सिंह ने पवित्र खालसा पंथ की स्थापना की थी। पारंपरिक रूप से बैसाखी पर्व फसल के पकने और किसानों के लिए खुशी का संकेत देता है।

Baisakhi 2023 Date

बैसाखी का त्यौहार वैशाख महीने के पहले दिन मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह अप्रैल-मई के महीने में आता है। 2023 में बैसाखी पर्व 14 अप्रैल को पड़ रही है।

Baisakhi Festival Importance

बैसाखी पर्व रबी फसल की कटाई शुरू होने की सफलता के रूप में हर साल मनाया जाता है। इसी दिन से गेहूं, गन्ने, तिलहन आदि फसलों की कटाई शुरू होती है। यह किसानों के लिए उल्लास और खुशी का त्योहार है। बैसाखी पर्व मनाने के पीछे कई कारण हैं। कहते हैं इसी दिन 1699 में सिखों के दसवें गुरु यानी गुरु गोविंद सिंह ने पवित्र खालसा की स्थापना की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article