अध्यात्म

Bach Baras 2023: बछ बारस कब है ? जानिए क्या है शुभ मुहूर्त और महत्व

Govatsa Dwadashi 2023 Date:: बछ बारस या गोवत्स द्वादशी का व्रत पुत्र की लंबी आयु के लिए किया जाता है। यह व्रत हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को रखा जाता है। बछ बारस कब है। किस दिन रखा जाएगा बछ बारस व्रत। क्या है इसका महत्व। यहां जानें सबकुछ

Image

bach baras 2023

Bach Baras 2023 Kab Hai: बछ बारस का त्योहार हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत जन्मानष्टमी के चार दिन बाद मनाया जाता है। इस बार यह व्रत 11 सितंबर 2023 को सोमवार के दिन रखा जाएगा। इस व्रत को गोवत्स द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विशेष रूप से गाय माता की पूजा की जाती है और उनसे अपने संतान की लंबी आयु की कामना की जाती है। इस दिन गौ माता और बछड़े की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण पहली बार वन में गाय चराने के लिए गए थे। आइए जानते हैं बछ बारस व्रत का शुभ मुहू्र्त और महत्व।

Bach Baras 2023 Muhurat

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि 10 सितंबर 2023 को 21:28 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 11 सितंबर 2023 को 11:52 पर समाप्त होगी। ऐसे में ये व्रत 11 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन बछड़े की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह का 04:32 से 06:03 तक होगा।

बछ बारस महत्व

सनातन धर्म के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। इस दिन गायों की सेवा करने से उन पुण्यों की प्राप्ति होती है जो महान कार्यों या दान से प्राप्त नहीं हो सकते। भविष्य पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति गोवत्स द्वादशी के दिन गाय के बछड़े की पूजा करता है और उपवास करता है, वह सभी सुखों का आनंद लेता है और गाय के शरीर के पर जितने बाल है उतने समय तक गालुक में रहता है। श्रीकृष्ण की कृपा से उन्हें संतान सुख, समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद मिलता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article