Ram Mandir, Ayodhya Location: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है (Ram Mandir Pran Pratishtha)। इस ऐताहासिक दिन का गवाह बनने के लिए देश भर से तमाम नामी गिरामी लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। बता दें अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। इसके निकटम शहर फैजाबाद और लखनऊ है। अगर आप राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की सोच रहे हैं तो जानिए कैसे पहुंच सकते हैं आप राम मंदिर। यहां आप जानेंगे ट्रेन, प्लेन और सड़क माध्यम से अयोध्या पहुंचने का तरीका।
How To Reach Ayodhya Ram Mandir
फ्लाइट से ऐसे पहुंचे अयोध्या (Ayodhya Flight)
अयोध्या नगरी देश के चारों कोनों से हवाई मार्ग से जुड़ गई है। दिल्ली, अहमदाबाद के बाद 17 जनवरी को बेंगलुरू और कोलकाता से भी अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में इन शहरों में रहने वाले लोग आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या के नजदीक गोरखपुर और लखनऊ एयरपोर्ट पड़ेगा। आप अपने शहर से लखनऊ या गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। फिर इन शहरों से सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंच सकते हैं.।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन (Ayodhya Railway Station)
आप अयोध्या नगरी ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक के लिए ट्रेन पकड़नी होगी। अयोध्या रेलवे स्टेशन से राम मंदिर की दूरी छह किलोमीटर है। देश के लगभग सभी बड़े शहरों से आपको अयोध्या जंक्शन या फैजाबाद जंक्शन के लिए ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी। फैजाबाद जंक्शन से अयोध्या की दूरी लगभग 10.6 किलोमीटर है।
सड़क के रास्ते अयोध्या (Ayodhya Bus Stand)
उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें 24 घंटें चलती हैं। देश के अलग-अलग शहरों से बसें आपको आसानी से अयोध्या पहुंचा देंगी। लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर और दिल्ली के लोग आसानी से बस के जरिए अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी कार के जरिए भी अयोध्या जा सकते हैं।
