अध्यात्म

Ram Mandir Pran Pratishtha Time 2024: अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त क्या रहेगा, जानें सटीक जानकारी

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Time: भारतवर्ष के लिए 22 जनवरी 2024 का दिन बेहद खास होने वाला है क्योंकि ये वही दिन है जब रामलला अयोध्या राम मंदिर में विराजित होंगे। जानिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी डिटेल।

Image

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Date

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Time (अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त): 22 जनवरी 2024 को घर-घर में जय श्री राम के जयकारों की गूंज सुनाई देगी। हर कोई राम की भक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम विराजित होंगे। इस दिन रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान देश के कई नामी गिरामी लोग मंदिर में मौजूद रहेंगे। जानिए अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त 2024 (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Muhurat 2024)

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। ये समय 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा। ज्योतिष जानकारों अनुसार इस मुहूर्त में भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना का सभी पर अच्छे प्रभाव पड़ेगा।

आम लोग कब से दर्शन कर सकेंगे? (Ayodhya Ram Mandir Opening Date For Public)

आम लोग 23 जनवरी से अयोध्या राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। जानकारी अनुसार मंदिर दर्शन का टाइम भी बढ़ेगा। फिलहाल दर्शन का समय सुबह 7 बजे से 11.30 बजे, दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक है। वहीं अयोध्या राम मंदिर में आरती तीन टाइम की जाएगी, जिसका समय सुबह 6:30 बजे, दोपहर 12:00 बजे और शाम 7:30 बजे होगा।

रामलला की मूर्ति किसने बनाई ?

रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। इन्हीं के द्वारा बनाई गई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी।इस मूर्ति में भगवान राम 5 साल के बालक के रूप में नजर आएंगे। इस मूर्ति को गर्भ गृह में रखा जाएगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article