अध्यात्म

Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर में किसने कितना दान दिया, जानें सबसे ज्यादा योगदान किसने किया

Ayodhya Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर में श्री राम भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। जिसके बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर बताया है। जानिए राम मंदिर के लिए किसने कितना दान किया है।

Image

Ayodhya Ram Mandir Donation List Amount

Ayodhya Ram Mandir Donation Amount: अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि अयोध्या राम मंदिर के निर्माण में सारा पैसा राम भक्तों ने दिया है। इसमें ना ही केंद्र सरकार और ना ही राज्य सरकार ने कोई पैसा लगाया है। लेकिन मंदिर परिसर के बाहर जो भी काम हो रहा है चाहे वो रेलवे लाइन का हो, सड़क चौड़ी करने का हो, ऐयरपोर्ट का हो या पार्किंग का हो ये सभी काम सरकार कर रही है। अब जानिए राम मंदिर निर्माण में किसने कितना पैसा दिया है।

Ayodhya Ram Mandir Donation By Celebrity (अयोध्या राम मंदिर दान)

राम मंदिर प्रोजेक्ट को अब तक 5500 करोड़ से ज्यादा का दान मिल चुका है। ये सिलसिला अभी भी जारी है। जानकारी अनुसार मनोज जोशी, अक्षय कुमार, गुरमीत चौधरी, हेमा मालिनी जैसे तमाम कलाकारों ने राम मंदिर निर्माण के लिए गुप्त दान किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक बड़ी धनराशि राम मंदिर के लिए दान की है। लेकिन ये कितनी रकम है इसके बारे में नहीं बताया गया है। वहीं एक्टर अनुपम खेर ने राम मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान की हैं। बता दें एक्टर मुकेश खन्ना ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये दान किए है। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी थी। तो वहीं क्रिकेटर और बीजेपी से सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण में 1 करोड़ रुपये का योगदान किया है।

Highest Donation for Ram Mandir List (राम मंदिर के लिए सबसे ज्यादा दान किसने किया)

जानकारी अनुसार अयोध्या राम मंदिर निर्माण में साउथ एक्टर पवन कल्याण ने 30 लाख रुपए की धनराशि दान की है। इसके अलावा आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने भी राम मंदिर के लिए एक बड़ी धनराशि दान की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार मोरारी बापू ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11.3 करोड़ रुपए का योगदान किया है। इतना ही नहीं मोरारी बापू के अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में मौजूद अनुयायियों ने भी कुल 8 करोड़ रुपए का अलग से सहयोग किया है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article