अध्यात्म

ज्योतिष: आर्थिक तंगी से छुटकारा और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर ले आएं ये यंत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 05:04 PM IST

धन प्राप्ति के उपाय में विभिन्न यंत्रों की पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है। इन यंत्रों के प्रभाव से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

Image

यंत्र पूजा का महत्व

KEY HIGHLIGHTS
  • धन प्राप्ति के उपाय में विभिन्न यंत्रों की पूजा का महत्व बताया गया है।
  • इन यंत्रों के प्रभाव से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख प्राप्त होता है।
  • ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये 4 यंत्र अत्यंत ही प्रभावशाली माने गए हैं।

Yantra Puja: धन के महत्व को कौन नहीं समझता। हर व्यक्ति की यही चाहत होती है कि वो ज्यादा से ज्यादा धन कमा सके। ताकि उसकी सभी जरूरतें अच्छे से पूरी हो सकें। इसके लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है। ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के कई उपाय बताए जाते हैं। जिनमें से एक उपाय है यंत्र पूजा। आज यहां हम 4 ऐसे यंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में स्थापित करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। जानिए ये कौन से यंत्र हैं।

नवग्रह यंत्र: ज्यामितिक आकृति वाले यंत्र नवग्रह यंत्र कहलाते हैं। ये यंत्र नौ ग्रह सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र, शनि, गुरु, राहु व केतु को दर्शाते हैं। इस यंत्र के इस्तेमाल से ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इनको पूजने से आर्थिक संकट दूर होता है।

महालक्ष्मी यंत्र: इस यंत्र की घर में स्थापना करने और इसकी विधि विधान पूजा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ये यंत्र घर-परिवार में सकारात्मकता, शांति, धन-धान्य लाता है। इसके प्रभाव से नकारात्मकता दूर होती है।

श्री धन वर्षा यंत्र: महालक्ष्मी जी कृपा पाने के लिए इस यंत्र की पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है। इस यंत्र की पूजा करने से आय में वृद्धि होती है। इस यंत्र की पूजा करना धन प्राप्ति का एक अचूक उपाय है।

श्री यंत्र: ये यंत्र धन, आनंद, शांति की भावना को बढ़ाता है। इस यंत्र की अराधना करने से देवी लक्ष्मी तुरंत ही प्रसन्न हो जाती हैं। ये यंत्र भाग्य को मजबूत करता है। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाता है। सुख, शांति व आनंद प्रदान करता है।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए श्रीसूक्त पाठ: ऋग्वेद में माता लक्ष्मी की उपासना के लिए श्री सूक्त के मंत्रों का जिक्र किया गया है। शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त मंत्र का पाठ करना चाहिए या फिर हवन करते वक्त भी आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मान्यता है इससे देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article