Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं ये पांच तस्वीरें, बिगड़ सकते हैं पति-पत्नी के रिश्ते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 01:51 PM IST

Bedroom Vastu Tips: पति-पत्नी का बेडरूम सबसे महत्वपूर्ण कमरा होता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि बेडरूम का वास्तु ऐसा हो जिससे पति-पत्नी के रिश्ते में पॉजिटिविटी बनी रहे। जानिए बेडरूम में न लगाए कैसी तस्वीरें...

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं ये पांच तस्वीरें, बिगड़ सकते हैं पति-पत्नी के रिश्ते

Vastu Tips For Bedroom Painting: घर के हर हिस्से और चीज को लेकर वास्तु शास्त्र  में नियम बताए गए हैं। अगर आपका घर और घर पर रखी चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार होंगी, तो जीवन में खुशहाली और पॉजिटिविटी  बनी रहेगी। लेकिन अगर घर पर रखी चीजों का वास्तु सही नहीं है तो इससे जीवन में कई तरह की मुसीबतें आने लगती है। वैसे तो पूरा घर ही वास्तु के अनुसार सही तरीके से होना चाहिए। लेकिन फिलहाल हम बात कर रहे हैं बेडरूम की।

बेडरूम पूरे घर का ऐसा कमरा होता है जहां पति-पत्नी सबसे ज्यादा समय साथ बिताते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि बेडरूम में वास्तु दोष ना हो। बेडरूम का वास्तु सही नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव शुरू हो जाता है और रिश्ते में खटास आने लगती है। पति-पत्नी बड़े प्यार से अपने बेडरूम को सजाते हैं। बेडरूम खूबसूरत दिखे इसके लिए कपल तस्वीरें भी लगाते हैं। लेकिन जाने-अनजाने में कुछ ऐसी तस्वीर  लग जाती है, जिससे कि बेडरूम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में धीरे-धीरे दूरियां आनी शुरू हो जाती है। इसलिए बेडरूम में नकारात्मक पेटिंग या तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। जानते हैं बेडरूम में कैसी तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए।

बेडरूम में भूलकर भी ना लगाएं ऐसी तस्वीरें

  • बेडरूम में कभी भी देवी-देवताओं की फोटो नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। लेकिन आप बेडरूम में राधा-कृष्ण  की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में राधा-कृष्ण की तरह प्रेम बना रहता है।
  • बहते हुए नदी या झरने की तस्वीर बेडरूम में भूलकर भी न लगाएं। इस तरह की तस्वीरें रिश्ते में भरोसे को कम कर देती है और पति-पत्नी के बीच संदेह की भावना उत्पन्न होती है, जिससे रिश्ता में विश्वास की कमी आने लगती है।
  • युद्ध से जुड़ी कोई भी तस्वीर बेडरूम में नहीं लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच मदभेद और लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं। महाभारत की तस्वीर भी बेडरूम या घर के किसी भी कमरे में ना लगाएं।  
  • बेडरूम में कबूतर की पेंटिंग या तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की तस्वीर लगाने से दंपत्ति को संतान सुख की हानि होती है और कहा जाता है कि ऐसी तस्वीर से वंशवृद्धि में बाधा आती है।
  • ताजमहज को लोग प्यार की निशानी मानते हैं। इसलिए ताजमहल की पेंटिंग लोग गिफ्ट भी करते हैं और बेडरूम में सजाने के लिए लगाते भी हैं। लेकिन ताजमहल मुमताज की कब्रगाह है और वास्तु के अनुसार बेडरूम में कब्रगाह की तस्वीर लगाना अशुभ माना गया है।

इसके साथ ही बेडरूम पर शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस कमरे को लेकर हर तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। बेडरूम की साज-सजावट करते समय वास्तु शास्त्र के नियम और महत्व का खास ख्याल रखें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article