Shani Gochar: 12 जुलाई को मकर राशि में होगा शनि का गोचर, इन 3 राशियों के लोग रहे सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 02:46 PM IST

Shani Rashi Parivartan:12 जुलाई को शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव तीन राशियों पर पड़ेगा। क्या इस राशि परिवर्तन से तीन राशियों की किस्मत चमकेगी या इन्हें सावधान रहने की जरूरत है आइये जानें।

Shani Gochar: 12 जुलाई को मकर राशि में होगा शनि का गोचर, इन 3 राशियों के लोग रहे सावधान

Shani transit in Capricorn: सभी ग्रहों का प्रभाव किसी न किसी राशि पर पड़ता है। बात करें शनि ग्रह की तो शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव से केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि देवतागण भी भय रखते हैं। शनिदेव अपने भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। बुरे कर्म वाले व्यक्ति को दंडित किया जाता है और अच्छे कर्म वाले व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। शनिदेव इस समय कुंभ राशि में हैं। लेकिन 12 जुलाई को वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि गोचर या शनिदेव के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा। शनि के गोचर के तीन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है तो वहीं कुछ राशि वालों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। 

इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

शनिदेव के मकर राशि में प्रवेश करते ही धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चलेगी। वहीं मिथुन और तुला राशि वाले शनि की ढैय्या से परेशान रहेंगे। इस दौरान इस राशि वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आर्थिक हानि भी हो सकती है। क्योंकि शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती दोनों को ही कष्टदायक माना जाता है। ऐसे में इन जातकों को मेहनत का फल भी प्राप्त नहीं होगा।

इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव

 वृषभ राशि (Taurus)

शनि के मकर राशि में गोचर करते ही वृषभ राशि वाले जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। कार्य में सफलता हासिल होगी और रुके हुए कार्य भी पूरे होने लगेंगे। अगर इस राशि के लोग नौकरी की तलाश में हैं तो इस वक्त उन्हें नौकरी भी मिल सकती हैं। इतना ही नहीं प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होने वाला है। वृषभ राशि जातकों के लिए शनि का यह गोचर हर तरफ से खुशियों की सौगात लाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)

मकर राशि में शनि के गोचर से धनु राशि वालों के लिए धन लाभ के आसार बन रहे हैं। आपको धन लाभ हो सकती है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक समस्या भी दूर होगी। नौकरी-व्यापार से आय बढ़ेगी और अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय अच्छा है। 

मीन राशि (Pisces)

शनिदेव के मकर राशि में प्रवेश करने से मीन राशि वालों को भी लाभ पहुंचेगा। इन्हें धन लाभ होगा और आय के नए स्‍त्रोत बनेंगे। करियर में सफलता हासिल होगी। नौकरी व्यापार के साथ ही विद्यार्थियों को भी सफलता मिलेगी। पुराने मुकदमे भी खत्म होंगे।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)
 

End of Article