Surya Dev Puja: रविवार के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगी सूर्यदेव की कृपा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2022, 06:26 AM IST

Ravivar Surya Dev Puja: ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा-पाठ और उपायों के बारे में बताया गया है। इस दिन सूर्य देव की प्रिय वस्तुओं का दान करने और उनकी पूजा करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

Surya Dev Puja: रविवार के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगी सूर्यदेव की कृपा

Surya Dev Puja Remedies on Sunday: सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्य देव की पूजा से व्यक्ति को मान-सम्मान प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सूर्य देव एकमात्र ऐसे देवता हैं जो कि साक्षात दर्शन देते हैं। मान्यता है कि प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के पात्र से अर्घ्य देने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे जातक जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें यश, कीर्ति, उन्नति, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसलिए रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना और व्रत जरूर करें। साथ ही इस दिन सूर्य देव की कुछ प्रिय वस्तुओं का दान करना चाहिए इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

रविवार के दिन करें इन पांच चीजों का दान

रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने के साथ ही कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए। गरीब और जरूरतमंदों में सूर्य से संबंधित इन वस्तुओं का दान करने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूती मिलती है और जीवन में चल रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है। रविवार के दिन तांबा, गेहूं, मसूर दाल, लाल चंदन और गुड़ का दान करना सबसे उत्तम माना गया है। इन चीजों के दान करने से व्यापार में सफलता हासिल होती है साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।

सूर्य ग्रह से संबंधित है ये 5 चीजें

  • तांबा- रविवार के दिन तांबा धातु के किसी पात्र या कलश से सूर्यदेव को जल से अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। जल में अक्षत, फूल डालकर सूर्यमंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य देने से शक्ति, बुद्धि, बल, स्वास्थ्य और सम्मान की प्राप्ति होती है।
  • गेहूं- मान्यता है कि रविवार के दिन अपने वजन के बराबर गेहूं का दान करने से व्यापार में तरक्की होती है और मनचाही नौकरी मिलती है।
  • लाल चंदन- रविवार के दिन लाल चंदन की माला से सूर्य देव के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करने से पराक्रम और साहस प्राप्त होता है। लाल चंदन का तिलक कर घर से निकलने पर सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
  • मसूर दाल- रविवार के दिन ब्राह्मण को लाल मसूर की दाल का दान करने से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर होते है।
  • गुड़- रविवार के दिन गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग सूर्यदेव को चढ़ाने से तरक्की मिलती है।

सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वेदों में भी सूर्यदेव को महत्वपूर्ण देव माना गया है। प्रत्येक रविवार सूर्यदेव से संबंधित इन चीजों का दान करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और जातक के सभी कष्ट दूर होते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article