Raksha Bandhan 2023 Date, Muhurat: जानें 2023 में कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन, नोट करें ये जरूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 06:25 AM IST

Raksha Bandhan 2023 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (रक्षा बंधन कब है 2023 में): रक्षा बंधन का पर्व भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक है। 2022 में तो इस त्योहार की डेट को लेकर दुविधा रही। जानें 2023 में रक्षा बंधन कब मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan 2023 Date, Muhurat: जानें 2023 में कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन, नोट करें ये जरूरी जानकारी

Raksha Bandhan 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India: सावन मास के प्रमुख पर्वों में खास त्योहार रक्षा बंधन का भी है। भाई और बहन के अटूट बंधन का यह पर्व सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आता है। मान्यता है कि रक्षाबंधन पर्व को मनाने की शुरुआत मां लक्ष्मी ने की थी। माना जाता है कि महाभारत काल में द्रोपदी ने भगवान श्री कृष्ण को राखी बांधी थी। राखी पर बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं और साथ ही उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना भी करती हैं। 

When is Raksha Bandhan in 2023- रक्षा बंधन कब है 2023 में 

साल 2023 में रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त, बुधवार और 31 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। 2023 में सावन यानी श्रावण मास की शुरुआत 4 जुलाई, दिन मंगलवार से होगी और इसका समापन 31 अगस्त, गुरुवार को होगा। 

Raksha Bandhan Dates in 2023, 2024, 2025, 2026

साल  डेट दिन 
2023 31 अगस्त गुरुवार
2024 19 अगस्त  सोमवार
2025 9 अगस्त  शनिवार
2026 28 अगस्त शुक्रवार

Raksha Bandhan Puja Vidhi 

रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधते समय थाली में मिट्टी का दीपक, कुमकुम, हल्दी, चावल, दही और अक्षत रखें। थाली में कभी भी एक राखी न रखें। हमेशा दो, चार, पांच - इस गिनती में राखी रखें। भाई को पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठाएं। फिर पहले दही का तिलक करें, फिर कुमकम हल्दी का टीका लगाएं। इसके बाद भाई को राखी बांधे, उसकी आरती उतारें और मुंह मीठा कराएं।

End of Article