Numerology Today, 26 August 2022: जन्मांक 01 और 02 वालों को मिलेगा आज लाभ, देखें शुक्रवार का अंक राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 09:43 PM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 26 August 2022: 26 अगस्त का भाग्यांक 04 रहने वाला है। यहां जानें 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। साथ ही जानें आज का आपका शुभ अंक।

Numerology Today, 26 August 2022: जन्मांक 01 और 02 वालों को मिलेगा आज लाभ, देखें शुक्रवार का अंक राशिफल

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 26 August 2022: आज 26 अगस्त 2022 है। 26 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 06 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 26-08-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। शनि, बुध व शुक्र मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

देखें 26 अगस्त 2022 का अंक राशिफल

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों की हेल्प से प्रगति होगी। राहु आज का भाग्य स्वामी है। भाग्यस्वामी राहु व अंकस्वामी सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-02

जन्मांक 02 अंक राशिफल

चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में अचानक उन्नति हो सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01

जन्मांक 03 अंक राशिफल

गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि व अंक स्वामी गुरु के सपोर्ट से प्रत्येक कार्यों में उन्नति है। स्वास्थ्य- नेत्र व स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 
शुभ अंक-02

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 04 मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक01 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-05

जन्मांक 05 अंक राशिफल

दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी गुरु मित्र हैं। जॉब में अंक 05 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज व्यवसाय में शुक्र व गुरु का प्रभाव है। संघर्ष का दिन है। जॉब में नामांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 07 अंक राशिफल

केतु व शनि मित्र हैं। बिजनेस में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य- लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-05

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज के दिन शनि व राहु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
शुभ अंक-05

जन्मांक 09 अंक राशिफल

व्यवसाय में शनि, राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 04 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ में राहु व मंगल उदर विकार दे सकता है। उड़द का दान करें।
शुभ अंक-03

End of Article