Mahalakshmi Vrat 2022: धन प्राप्ति के लिए इन 5 मंत्रों का करें जाप, आपके घर खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 04:53 PM IST

Mahalakshmi Vrat 2022: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ हो जाते हैं, जो आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक रखे जाते हैं। इन 16 दिनों के भीतर महालक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। 16वें दिन महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन किया जाता है। इस साल ये व्रत 03 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक रखे जाएंगे।

Mahalakshmi Vrat 2022: धन प्राप्ति के लिए इन 5 मंत्रों का करें जाप, आपके घर खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी

Mahalakshmi Vrat 2022: धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना अत्यंत फलदायी होती है। इनकी पूजा से घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ हो जाते हैं, जो आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक रखे जाते हैं। इन 16 दिनों के भीतर महालक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। 16वें दिन महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन किया जाता है। इस साल ये व्रत 03 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक रखे जाएंगे। इसी कड़ी में आज आपको माता लक्ष्मी के पांच ऐसे चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताते हैं, जिनका जाप करके आप महालक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

 ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम

यदि आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप जरूर करें।

 लक्ष्मी नारायण नम

 इस मंत्र का जाप करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। घर में लड़ाई-झगड़े और तनाव भी नहीं रहता है।

 ॐ लक्ष्मी नम

 इस मंत्र का 5 माला जाप करने से घर में कभी धन की तिजोरी खाली नहीं होती है। आय के स्रोत बढ़ते हैं और खर्चों पर भी नियंत्रण रहता है।

 ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम

 इसे वैभव लक्ष्मी मंत्र कहा जाता है। महालक्ष्मी के इस मंत्र दिन में 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र जाप से आपके लिए आय के पर्याप्त स्रोत बने रहेंगे।

 धनाय नमो नम

 धन से जुड़ी किसी भी समस्या के निवराण के लिए माता लक्ष्मी के इस प्रभावशाली मंत्र का जाप करें। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद इस मंत्र का जाप ज्यादा शुभ माना जाता है.

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
 

End of Article