Ghode Ki Naal ke Upay: कई बार लोगों को शिकायत होती है कि मेहनत करने के बावजूद उनका बैंक-बैलेंस खाली रहता है। सिर पर कर्जों का बोझ बढ़ता रहता है। घर के बाहर कर्जदारों की लाइन लगी रहती है। ऐसी दिक्कतों के चलते इंसान घर में झगड़े और तनाव का माहौल बन जाता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार कहते हैं कि घर में रुपए-पैसे की दिक्कत से निजात पाने के लिए घोड़े की नाल का प्रयोग बहुत लाभकारी होता है। इसे मात्र घर में रखने से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। घोड़े की नाल से जुड़े कुछ खास उपाय आपको आर्थिक तंगी से बचा सकते हैं।
दरवाजे पर टांगे काले घोड़े की नाल
ऐसा कहते हैं कि अगर काले घोड़े की नाल दरवाजे पर टांग ली जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म होने से सुख-संपन्नता बनी रहती है और पैसों की परेशानी नहीं होती है।
घोड़े की नाल का छल्ला
यदि आप नौकरी-कारोबार के मामले में परेशान चल रहे हैं तो अपनी अंगुली में घोड़े की नाल से बना छल्ला या अंगूठी धारण कर लीजिए। आपके पेशेवर जीवन में चल रही तमाम परेशानियों का अंत हो जाएगा।
तिजोरी में रखें घोड़े की नाल
अगर आपकी तिजोरी हमेशा खाली रहती है। आप चाहकर भी उसमें पैसा जमा नहीं कर पा रहे हैं तो तिजोरी में काले घोड़ी की ना रख दीजिए। आपको जल्दी ही इसके चमत्कारी परिणाम मिलने लगेंगे।
शनि से बचाव
काले घोड़े की नाल शनि की महादशा और उसके प्रकोप से बचने में भी कारगर है। एक बर्तन में सरसों का तेल और काले घोड़े की नाल रखकर उसे शमी के पेड़ के नीचे गाड़ दें। ये उपाय करने से शनि के कारण होने वाली दिक्कतें खत्म हो जाएंगी और शनि की कृपा आप पर होने लगेगी।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

