गुरुवार के दिन क्यों पहने जाते हैं पीले रंग के कपड़े, जानिए क्या है इसके पीछे कारण

Guruvar ko Peele Vastra Ka Mahatva: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।

thursday vastu tips
thursday vastu shastra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है
  • ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु भी पीले ही वस्त्र धारण करते हैं
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक गुरु की पूजा पीले रंग के कपड़े पहनकर ही करना चाहिए

Importance Of Wearing Yellow Clothes On Thursday: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं के लिए समर्पित होता है। ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन लोग घर में सुख शांति के लिए भगवान विष्णु का व्रत भी रखते हैं।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भक्त सतनारायण की कथा भी करवाते हैं। इसके अलावा गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु भी पीले ही वस्त्र धारण करते हैं और इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गुरुवार को गुरु की पूजा पीले रंग के कपड़े पहनकर ही करना चाहिए। इस दिन पीले रंग का खास महत्व होता है। 

Also Read: सपने में पानी देखना शुभ या अशुभ, जानें बाढ़, समुद्र, नदी और कुआं क्या करते हैं इशारा

भगवान विष्णु को प्रिय है पीला रंग
ऐसी मान्यता है कि बृहस्पतिवार का दिन सोने और तांबे जैसी पीले रंग की धातु से जुड़ा है। भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए इस दिन पीले रंग का काफी महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु को भोजन का भोग भी पीले रंग का ही चढ़ता है। इस दिन पीले रंग के लड्डू भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है। इस दिन केला से भी भगवान विष्णु को भोग लगता है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के धातु व कपड़े पहनने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

शादी में अड़चन होंगी दूर
मान्यता है कि यदि लड़का या लड़की की शादी में अड़चन आ रही है या किसी भी तरह की समस्या की वजह से शादी नहीं हो पा रही है तो लड़का वह लड़की को पीले रंग के वस्त्र धारण करके भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। इससे शादी में आ रही रुकावट तुरंत खत्म हो जाएगी और शादी के योग बनने लगेंगे।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर