Horoscope Today, 17 September 2022: कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा पर ये जातक रहेंगे लकी, देखें अपना राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 06:16 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 September 2022: आज विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति है। जानें 17 सितंबर यानी शनिवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें अपना पूरा राशिफल।

Horoscope Today, 17 September 2022: कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा पर ये जातक रहेंगे लकी, देखें अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 September 2022: आज कन्या संक्रांति है। सूर्य आज कन्या राशि में आ गए व वहां एक माह रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र है तथा चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का इस राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

वृष राशिफल

आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। सूर्य के पंचम गोचर से धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल

सूर्य का इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा का द्वादश गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

कर्क राशिफल

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का एकादश गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

आज सूर्य का द्वितीय व चन्द्रमा का दशम गोचर मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

कन्या राशिफल

चन्द्रमा इसी राशि से नवम में है। धार्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा का वृष में व शनि का पंचम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशिफल

आज सूर्य का वृष गोचर जॉब में संघर्ष तो वहीं व्यवसाय में सफलता देगा। कर्क व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु राशिफल

आज सूर्य खष्ठम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। 

मकर राशिफल

राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य कन्या तथा चन्द्रमा वृष में हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन बिजनेस में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, कन्या राशि के सूर्य व वृष के चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन राशिफल

आज जॉब में सप्तम सूर्य व तृतीय चन्द्रमा व इस राशि में गुरु व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

End of Article