Ganga Dussehra 2022 Date: जानें कब है गंगा दशहरा 2022, चार शुभ योग में ये रहेगा स्नान-दान का मुहूर्त और समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 11:26 PM IST

Ganga Dussehra 2022 Date, Time (गंगा दशहरा कब है 2022): ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। गंगा नदी को बेहद पावन माना गया है। जानें 2022 में गंगा दशहरा की तारीख और कब करें स्नान और दान।

Ganga Dussehra 2022 Date: जानें कब है गंगा दशहरा 2022,  चार शुभ योग में ये रहेगा स्नान-दान का मुहूर्त और समय

Ganga Dussehra 2022 Date: गंगा दशहरा पावन नदी मां गंगा को समर्पित पर्व है जो ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि (when is Ganga Dussehra in 2022) को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भागीरथ के आवाह्न पर इस दिन मां गंगा शिवजी की जटाओं से बहती हुई धरती पर अवतरित हुई थीं। इस तरह ये पर्व गहरी आस्था का प्रतीक है। इस दिन गंगा स्नान और उसके बाद दान का बहुत महत्व माना गया है। साल 2022 के गंगा दशहरे (Ganga Dussehra date 202) की खास बात ये है कि इस दिन चार शुभ योग बन रहे हैं। 

Ganga Dussehra in june 2022: गंगा दशहरा की तारीख कब है 

गंगा दशहरा 2022 की डेट 9 जून 2022, दिन गुरुवार (Ganga Dussehra kab hai) है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इसी दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। गंगा दशहरा 2022 की तिथि 9 जून को सुबह 08:23 बजे से 10 जून, शुक्रवार को सुबह 07:27 बजे तक रहेगी। इस समय के बीच कभी भी पाप दूर करने और पुण्य फल पाने के लिए नदी स्नान किया जा सकता है। अगर आप नदी स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगा जल मिला कर गंगा स्नान का पुण्य फल पा सकते हैं। 

Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा 2022 की डेट और मुहूर्त 

  • गंगा दशहरा 2022 की डेट 9 जून 2022, दिन गुरुवार है
  • गंगा दशहरा 2022 की तिथि 9 जून को सुबह 08:23 बजे से शुरू होगी 
  • गंगा दशहरा 2022 की तिथि का 10 जून, शुक्रवार को सुबह 07:27 बजे पर समापन होगा 
  • 9 जून को आप कभी भी गंगा स्नान कर सकते हैं
  • स्नान के बाद खरबूजा, सत्तू, शरबत, फूल, दीया, अन्न, वस्त्र, पंखा आदि का दान करें 

गंगा दशहरा पर बन रहे हैं ये शुभ योग

गंगा दशहरा के दिन बुधादित्‍य योग बन रहा है। दरअसल इस तिथि पर सूर्य और बुध ग्रह वृष राशि में एक साथ गोचर करेंगे। गंगा दशहरे 2022 पर रवि योग रहेगा और साथ ही बेहद शुभ हस्‍त नक्षत्र भी रहेगा। मान्यता है कि हस्‍त नक्षत्र में ही गंगा नदी धरती पर अवतरित हुई थीं। गंगा दशहरे पर व्‍यतिपात योग और सफलता योग भी रहेंगे। 

गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करें 

हर खास पर्व पर दान का बहुत महत्व होता है। इसी तरह ज्येष्ठ मास में आने वाले गंगा दशहरा की पुण्य तिथि पर भी गंगा स्नान के बाद दान की परंपरा है। इस दिन अन्न और वस्त्र के अलावा रुपये, खरबूजा, सत्तू, शरबत, पंखा, बर्तन आदि का दान कर सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

End of Article