Vivah Muhurat April 2022: इस दिन से हो रही है मीन खरमास की समाप्ति, जानिए अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 09:50 AM IST

April 2022 Vivaah Shubh Muhurat Dates: 14 अप्रैल को मीन खरमास की समाप्ति के साथ शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। इस महीने शादी के कुल 10 मुहूर्त का योग बन रहा है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं अप्रैल 2022 में शादी विवाह के शुभ मुहूर्त।

Vivah Muhurat April 2022: इस दिन से हो रही है मीन खरमास की समाप्ति, जानिए अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

April 2022 Vivaah Shubh Muhurat List: मार्च माह में शादी की शहनाई और गाजे बाजे की धुन नाममात्र सुनाई दी, ऐसे में दावत का इंतजार कर रहे टकटकी लगाए बैठे लोगों के लिए अप्रैल का महीना बेहद खुशी का है, क्योंकि इस महीने शादी विवाह के शुभ मुहूर्त की भरमार होने वाली है। दरअसल 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरु तारा अस्त होने के कारण शादी ब्याह पर एक बार फिर ब्रेक लग गया था, वहीं अब 14 मार्च से 14 अप्रैल तक खरमास लग गया है, जिसके कारण विवाह आदि शुभ कार्यों पर रोक लग गई थी। बता दें गुरु तारा पारिवारिक उन्नति का कारक होता है।

वहीं मीन संक्रांति से खरमास आरंभ हो जाता है, इस दौरान शादी विवाह समेत शुभ कार्यों की मनाही होती है। हालांकि 14 अप्रैल 2022, गुरूवार को मीन खरमास की समाप्ति हो रही है। इसी के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं अप्रैल 2022 में शादी विवाह के (Shaadi Shubh Muhurat April 2022 List) शुभ मुहूर्त।

April 2022 Shaadi Muhurat, अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल साल का चौथा महीना होता है, सनातन धर्म में इस महीने को सर्वाधिक पवित्र माना जाता है। इस महीने शादी के कुल 10 शुभ मुहूर्त का योग बन रहा है। आइए जानते हैं।

April 2022 Wedding Dates, अप्रैल 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार
  • 16 अप्रैल 2022, शनिवार
  • 17 अप्रैल 2022, रविवार
  • 19 अप्रैल 2022, मंगलवार
  • 20 अप्रैल 2022, बुधवार
  • 21 अप्रैल 2022, गुरूवार
  • 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार
  • 23 अप्रैल 2022, शनिवार
  • 24 अप्रैल 2022, रविवार
  • 27 अप्रैल 2022, बुधवार

अप्रैल 2022 में शादी विवाह के कुल 10 शुभ मुहूर्त हैं। मई के महीने में विवाह के ज्यादा योग बन रहे हैं, बता दें मई 2022 में विवाह के कुल 16 शुभ मुहूर्त हैं।

End of Article