Monthly Rashifal April 2022 Hindi: अप्रैल में वृश्चिक व मकर राशि के लोग जॉब में करेंगे प्रगति, जानिए इस महीने का राशिफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2022, 06:10 AM IST

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), April 2022: अप्रैल 2022 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2022 का तीसरा महीना।

Monthly Rashifal April 2022 Hindi: अप्रैल में वृश्चिक व मकर राशि के लोग जॉब में करेंगे प्रगति, जानिए इस महीने का राशिफल

April 2022 Monthly Horoscope (अप्रैल 2022 मासिक राशिफल): अप्रैल माह के प्रारंभ में सूर्य व बुध मीन में,शुक्र व गुरु कुंभ में,शनि-बुध मकर राशि में तथा राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं।अप्रैल के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।14 अपैल को सूर्य मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि मंगल की अपनी राशि है।इस माह कर्क व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।मेष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत अप्रैल माह का राशिफल।

1. मेष राशिफल:  05 से 09 अप्रैल तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 14 अप्रैल के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  जॉब परिवर्तन के लिए 15 अप्रैल के बाद का समय ज्यादा अनुकूल है।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल: इस माह जॉब में 14 अप्रैल के बाद गुरु व सूर्य कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। 05 अप्रैल तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का  पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल: राशि स्वामी बुध व शनि का गोचर बहुत शुभ है।09 से 15 अप्रैल तक  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व सफेद रंग शुभ है। 15 अप्रैल के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।प्रतिदिन अन्न का दान करें।

4. कर्क राशिफल: इस माह 14 से 21 अप्रैल के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

5.सिंह राशिफल: इस माह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सूर्य का मेष गोचर 14 अप्रैल के बाद पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व लाल रंग शुभ है।प्रतिदिन गुड़ का दान करें।

6.कन्या राशिफल: इस माह बिजनेस में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।16 अप्रैल के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं।15 अप्रैल के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 14 से 22 अप्रैल के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

7. तुला राशिफल: इस माह 14 अप्रैल के बाद सूर्य व शुक्र का गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा।09 के बाद चन्द्रमा के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।14 से 21अप्रैल के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल: 14 अप्रैल के बाद राशि स्वामी मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें।तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल:  इस माह गुरु व शनि व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। 14 अप्रैल के बाद आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें।भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल: माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का मीन व राशि स्वामी शनि मकर में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल तथा 14 अप्रैल के बाद सूर्य लाभान्वित करेंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल: माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का द्वितीय, गुरु शुक्र का कुम्भ व सूर्य का द्वितीय गोचर अनुकूल है। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का मेष गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रति बुधवार को उड़द दान करें।

12. मीन राशिफल: शुक्र का द्वादश व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर  धार्मिक कार्य करवाएगा।02 से 09 अप्रैल तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

End of Article