Aaj Ka Panchang: 11 सितंबर का पंचांग- आज से पितृपक्ष प्रारंभ, जानिए पूजा-पाठ का शुभ समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 06:18 AM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 11 September 2022: 11 सितंबर 2022, दिन रविवार का पंचाग विस्तार से। आज से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है। जानें कब रहेगा पूजा पाठ का शुभ मुहूर्त और किस समय रहेगा राहुकाल।

Aaj Ka Panchang: 11 सितंबर का पंचांग- आज से पितृपक्ष प्रारंभ, जानिए पूजा-पाठ का शुभ समय

Panchang Today (आज का पंचांग) 11 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है। आज से पितृपक्ष प्रारंभ है। रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

Aaj Ka Panchang 11 September 2022 in Hindi

दिवस - रविवार
माह - आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि - प्रतिपदा  
सूर्योदय - 06:07am
सूर्यास्त - 06:28pm
नक्षत्र-पूर्वभाद्रपद
सूर्य राशि- सिंह
चन्द्र राशि- मीन
करण-कौलव
योग-शूल








11 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

11 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त - 11:53am से 12:45 pm तक।

11 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त -02:31pm से 03:26 pm तक

11 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त - 06:41pm से 07:06pm तक

11 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल - दोपहर 04:30 बजे से 06 बजे तक

End of Article