08 मार्च 2022 का पंचांग: मंगलवार को करें बजरंगबाण का पाठ, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 03:47 PM IST

08 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 08 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

08 मार्च 2022 का पंचांग: मंगलवार को करें बजरंगबाण का पाठ, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

08 March 2022 ka Panchang: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी  तथा कृतिका नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। मंगलवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज लाल फलों व गेंहू दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरु, शनि व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 08 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 08 मार्च 2022
दिवस मंगलवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष 
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 06:37 am
सूर्यास्त 06:26 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मेष 12:35 pm तक फिर वृष
करण कौलव
योग

वैधृति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:00 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03: 17 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 05:58 pm से 06:27 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article