Kajal Ke Upay: काजल की 21 बिंदियां बदल देंगी आपकी किस्मत, धन संकट की समस्या होगी दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 08:07 PM IST

Kajal Vastu Benefits: काजल या सुरमा सिर्फ आंखों की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाते बल्कि कई तरह की परेशानियों में भी काजल काम आता है। नौकरी-व्यवसाय,आर्थिक समस्या और ग्रह दोष जैसे संकटों में काजल की बिंदियों से जुड़े उपाय मददगार है। काजल से जुड़े अचूक उपायों के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

Kajal Ke Upay: काजल की 21 बिंदियां बदल देंगी आपकी किस्मत, धन संकट की समस्या होगी दूर

 Kajal Change Life:  आमतौर पर काजल या सुरमा का इस्तेमाल महिलाएं साज-श्रृंगार के लिए करती हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों को नजरदोष से बचाने के लिए भी काजल का इस्तेमाल किया जाता है। काजल से आंखों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इसलिए काजल को आंखों का गहना कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल सिर्फ साज-श्रृंगार ही नहीं बल्कि पैसों की कमी, ग्रह दोष और नौकरी व्यापार जैसी जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। काजल की बिंदियों से जुड़े टोटके के बारे में जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

पारिवारिक सुख-शांति के लिए

अगर परिवार की सुख-शांति चली गई है और हर रोज घर पर कलह-क्लेश बना हुआ है तो उसके लिए काजल का टोटका मददगार साबित होगा। आप शनिवार के दिन सुबह एक जटा वाला नारियल लेकर काले कपड़े से लपेट दें और इस पर काजल की 21 बिंदी लगा दें। फिर इसे घर के बाहर लटका दें। इससे घर को बुरी नजर नहीं लगेगी और पारिवारिक प्रेम बना रहेगा।

शनि ग्रह दोष दूर करने के लिए

शनि की साढ़े साती और ढैय्या से परेशान व्यक्ति सुरमा से जुड़ा ये उपाय कर सकते हैं। शनि के ग्रह दोष दूर करने के लिए शनिवार के दिन सुरमा से जुड़ा ये टोटका बेहद चमत्कारी है। आप शनिवार के दिन एक शीशी में काला सुरमा लें। फिर जिस व्यक्ति पर शनि ग्रह है उसके ऊपर से इस शीशी को नौ बार सिर पैर तक उतारें। फिर इस शीशी को किसी सुनसान जमीन पर दबा दें। इस बात का ध्यान रखें कि शीशी को जमीन में दबाने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। साथ ही उस औजार को भी वहीं छोड़ दें जिससे आपने जमीन खोदी हो। इस चमत्कारी उपाय से जल्द ही शनि दोष दूर हो जाता है।

दुश्मनों से बचाव के लिए

यदि आपसी रंजिश या फिर किसी अन्य कारण से आप अपने दुश्मनों से परेशान हैं तो ऐसे में छोटे-छोटे चांदी के 5 सांप बनवाएं। इन सांपों के आंखों पर 21 दिनों तक काजल लगाएं और जिस बिस्तर पर आप सोते हों उसके नीचे रखें। इस उपाय से जल्द ही आपका शत्रु आपको परेशान करना छोड़ देगा।

नौकरी व्यापार के लिए

अगर व्यापार में मंदी चल रही है, जॉब में लबे समय से प्रमोशन नहीं हुआ या नौकरी खतरे में है तो इसके लिए आप 5 ग्राम की डली का सुरमा या काजल लें। इस सुरमे को शनिवार के दिन मिट्टी में दबा दें और पीछे मुड़कर न देखें। इस टोटके से नौकरी और व्यापार संबंधी परेशानियां दूर होती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article