अध्यात्म

Aries Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मेष वार्षिक राशिफल 2026): मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Aries Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मेष राशि वालों के लिए 2026 में करियर, जॉब, हेल्थ, लव और पारिवारिक लाइफ कैसी रहेगी) Mesh Varshik Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा, यह आप अपने वार्षिक राशिफल से जान सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ज्योतिष में मंगल को जमीन, जायदाद, बड़े भाई और ताकत का कारक माना जाता है। ग्रहों की चाल की मानें तो साल 2026 आपके लिए बेहतरीन साल रहने वाला है, हालांकि कुछ सावधानियां भी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि नया साल आपके स्वास्थ्य, करियर और जीवन के अन्य पहलुओं के लिए कैसा रहेगा?

मेष वार्षिक राशिफल 2026

मेष वार्षिक राशिफल 2026

Aries Yearly Horoscope 2026 in Hindi (मेष वार्षिक राशिफल 2026): मेष राशि वाले लोग साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व करने वाले होते हैं। आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं, जो ताकत, जमीन-जायदाद, पढ़ाई और आत्मविश्वास के कारक हैं। साल 2026 आपके लिए बहुत अच्छा साल रहेगा। मेष राशि वाले अधिकतकर धनवान, विद्वान और मजबूत इरादे वाले होते हैं। मेष राशि वाले मंगल की कृपा से प्रशासन, सेना, शिक्षा, राजनीति, मेडिकल या वकील बनने में सफलता प्राप्त करते हैं। मेष की मित्र राशियां कर्क, सिंह, मीन और धनु हैं। आपका शुभ रत्न मूंगा है। अब आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?

साल 2026 में मेष राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?

साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य 15 जनवरी से 15 मार्च तक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। इस दौरान शुगर, सांस या आंखों की समस्या वाले सावधान रहें। 16 फरवरी से 17 मार्च तक सांस के मरीज ज्यादा ध्यान दें। हार्ट के मरीज 17 सितंबर और 25 दिसंबर के आसपास सतर्क रहें। इस दौरान दान-पुण्य करें, गौशाला में गूलर की लकड़ी का तराजू दान करवाएं तो सेहत अच्छी रहेगी।

साल 2026 मेष राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

करियर में शानदार प्रगति होगी। टीचिंग, मैनेजमेंट, फिल्म, आईटी, मीडिया और बैंकिंग वाले लोगों के लिए साल बहुत अच्छा है। फरवरी से सितंबर और नवंबर में तरक्की के मौके मिलेंगे। 16 सितंबर से 18 नवंबर तक नौकरी बदलने या प्रमोशन का योग है। मार्च के बाद विदेश यात्रा के कई अवसर आएंगे। मनचाही पोस्ट मिल सकती है। कुल मिलाकर, करियर के लिए सुनहरा साल है।

साल 2026 मेष राशि वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?

लव लाइफ में स्वीटनेस रहेगी और आपको सफलताा मिलेगी। 17 जनवरी तक थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन मार्च से नवंबर के बीच प्रेम विवाह में बदल सकता है। शादीशुदा लोगों को फरवरी तक तनाव रहेगा, फिर सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन अंत में खुशी मिलेगी।

साल 2026 में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

पैसे की बारिश होगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे। 25 मार्च से 17 सितंबर तक खूब धन आएगा। पूरे साल आर्थिक हालत मजबूत रहेंगे। जमीन, मकान या गाड़ी खरीदने के अच्छे मौके हैं। खासकर फरवरी, जून, अगस्त और नवंबर में काफी लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से आपको सोना या हीरे के गहने मिल सकते हैं। महंगी गाड़ी खरीद सकते हैं। बस मार्च, जून और नवंबर में फिजूलखर्ची से बचें।

साल 2026 में मेष राशि वालों के लिए शुभ समय

17 मार्च से जून तक और 16 अगस्त से 18 नवंबर तक का समय बहुत अच्छा है। फरवरी से जून और सितंबर से 17 नवंबर तक का समय पैसे के मामले में शानदार रहेगा।

साल 2026 में मेष राशि वालों के लिए उपाय

हनुमान जी आपके इष्ट हैं। रोज उनकी पूजा करें। माता-पिता को खुश रखें। हर मंगलवार को सुंदरकांड पढ़ें। मसूर की दाल दान करें, गाय को गुड़-रोटी खिलाएं। लाल कपड़ा और गेहूं दान करें। मूंगा पहनें। हनुमान जी का नाम रोज 108 बार जपें। राम जी की पूजा करें। पुराने मंदिर की मरम्मत करवाएं। बड़े भाई का सम्मान करें। अन्न दान करें। किसी को दुख न दें। सेहत के लिए हनुमान बाहुक पढ़ें। शिवजी का रुद्राभिषेक करवाएं। 2026 आपके लिए खुशियां और सफलता लेकर आएगा। बस मेहनत और विश्वास बनाए रखें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article