Mulank 1 to 9 Ank Jyotish Varshik Rashifal 2026: अपनी बर्थडेट्स से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2026, पढ़ें नए साल 2026 का वार्षिक अंकफल

Mulank 1 to 9 Rashifal Ank Jyotish 2026, Lucky Number 1 to 9 Yearly Numerology Prediction in Hindi: साल 2026 का आगाज हो गया है। साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अपनी बर्थडेट्स से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि सभी बर्थडेट्स वालों के लिए साल 2026 कैसा रहने वाला है?

Mulank 1 to 9 Ank Jyotish Varshik Rashifal 2026: वर्ष 2026 के अंको का योग (2+0+2+6= 10=1+0= 1) (1) है। अंक 1 के स्वामी सूर्य हैं। बीते वर्ष 2025 के अंकों का योग 9 था, जो मंगल का नंबर था। इसी कारण पिछली साल आगजनी, युद्ध, भूकंप और मौतें अधिक हुई थीं। वहीं, साल 2026 सूर्य से प्रभावित रहेगा। इस कारण अंक 2 (चंद्रमा) और अंक 6 (शुक्र) वालों को इस साल विशेष लाभ मिलेगा। अंकज्योतिष में अंक 1, 2, 3 और 9 के स्वामी ग्रह आपस में मित्र माने जाते हैं। इस साल अंकज्योतिष के हिसाब से भारत विश्व महाशक्ति की तरफ बढ़ेगा। विश्व राजनीति में भारत मजबूत राष्ट्र बनकर उभरेगा।

वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल 2026 सभी मूलांकों के लिए

वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल 2026 सभी मूलांकों के लिए

अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी रहेगी। विश्व व्यापार बढ़ेगा। धर्म कार्यों में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट सितंबर और नवंबर में बहुत तेज रहेगा। सोने-चांदी के दाम बढ़ेंगे। अंक 3 (गुरु) का सपोर्ट देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएगा। शुक्र फिल्म का कारक है, इसलिए अच्छी फिल्में बनेंगी। जन्मांक 1 और 9 वाले राजनीति, आईटी, मीडिया, मेडिकल और प्रबंधन में बहुत सफल रहेंगे। मूलांक या जन्मांक 1 और 9 वाले कर्मयोगी और आध्यात्मिक होते हैं। जो काम हाथ में लेते हैं, पूरा करके मानते हैं। धार्मिक गुरु, विद्यालय प्रबंधक आदि बनते हैं।

End of Feed